विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा से EPE पहुंचना होगा बेहद आसान, 105 मीटर सड़क से जुड़ेगा एक्सप्रेसवे; अधिग्रहण शुरू  

Published: Thu, 08 Oct 2026 11:56 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा में 105 मीटर चौड़ी सड़क को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पहुंचना होगा आसान। फोटो: सांकेतिक

ग्रेटर नोएडा से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पहुंचना होगा आसान। फोटो: सांकेतिक

HighLights

  1. ईपीई से 105 मीटर चौड़ी सड़क को जोड़ने की तैयारी

  2. आठ गांवों की 63 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होगा

  3. NHAI करेगा सड़क और इंटरचेंज का निर्माण कार्य

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में 105 मीटर चौड़ी सड़क को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है।

इसके लिए आठ गांवों की 63 हेक्टेयर जमीन अधिगृहीत की जाएगी। परियोजना के पहले चरण में जुनपत से बील अकबरपुर के पास तक सड़क बनाकर इसे ईपीई से जोड़ा जाएगा।

आठ गांवों की 63 हेक्टेयर जमीन होगी अधिगृहीत

सड़क परियोजना के लिए जुनपत, दतावली, बील अकबरपुर, चिटहेरा, नई बस्ती, हजरतपुर, रामगढ़ और बोड़ाकी की 63 हेक्टेयर जमीन अधिगृहीत की जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

परीचौक से जुनपत तक 105 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण पहले ही हो चुका है। अब इसके आगे बील अकबरपुर के समीप ईपीई तक सड़क बनाई जाएगी।

5.5 किलोमीटर सड़क से जुड़ेगा ईपीई

जुनपत से बील अकबरपुर तक करीब 5.5 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। इसके साथ ही सड़क को एनएच-34 से भी जोड़ा जाएगा।

पूरी परियोजना में यह सड़क आगे हापुड़ बाइपास तक जाएगी, जिसकी कुल लंबाई करीब 37 किलोमीटर है। गंगा एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी के लिए भी इस सड़क को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पहले चरण में निर्माण ईपीई तक किया जाएगा।

NHAI बनाएगा सड़क और इंटरचेंज

महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि सड़क को लेकर NHAI के साथ पहले ही सहमति बन चुकी है। प्राधिकरण सड़क के लिए जमीन उपलब्ध कराएगा, जबकि सड़क और इंटरचेंज का निर्माण NHAI करेगा।

परियोजना का निर्माण कार्य अगले साल शुरू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- कोलकाता के बाद नोएडा एयरपोर्ट से अब उदयपुर के लिए सीधी फ्लाइट, 25 अक्टूबर से शुरू होगी सेवा

यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट से चलेगी इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी, एयर एंबुलेंस भी शुरू होगी; E200X विमान से होगा ट्रायल