विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा: बारिश और तेज हवा के चलते इकोटेक-12 में गिरा लाखों से सजा रामलीला का मंच, दर्शक लौटे निराश

Published: Fri, 16 Oct 2026 02:22 PM (GMT+05:30)

ग्रेटर नोएडा में तेज हवा और वर्षा के कारण रामलीला के मंचन पर असर पड़ा है। ईकोटेक 12 में मंच ...और पढ़ें

ईकोटेक-12 स्थित रामलीला मैदान में गिरा मंच

ईकोटेक-12 स्थित रामलीला मैदान में गिरा मंच

HighLights

  1. तेज हवा और वर्षा से ग्रेटर नोएडा रामलीला प्रभावित।

  2. ईकोटेक 12 में रामलीला का भव्य मंच सज्जा गिरा।

  3. सेक्टर पाई में जलभराव के कारण मंचन स्थगित।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में तेज हवा के साथ आई वर्षा का असर रामलीला के मंचन पर भी पड़ गया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ईकोटेक 12 स्थित रामलीला के मंच सज्जा गिर जाने की वजह से रामलीला देखने पहुंचे दर्शकों को निराशा हाथ लगी। रामलीला का मंचन नहीं हो सका।

इसके साथ ही, सेक्टर पाई स्थित रामलीला के मैदान में जलभराव के कारण यहां पर भी आयोजकों को रामलीला का मंचन स्थगित करना पड़ा। हालांकि दोनों ही स्थानों पर वर्षा के बीच आयोजकों ने गणेश वंदना की। आयोजकों ने बताया कि शुक्रवार को विधिवत तरीके से राम की लीलाओं का मंचन किया जाएगा।

लाखों रुपये की लागत से बना था भव्य मंच

बता दें कि सेक्टर ईकोटेक 12 में पहली बार भव्य रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला की भव्यता दिखाने के लिए अयोध्या की तर्ज पर राम मंदिर का निर्माण करने के साथ मंदिर में राम की मूर्ति स्थापित की गई है।

इसके साथ ही, 40 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था कर लाखों रुपये की लागत से भव्य मंच बनाया गया, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव के साथ तेज हवा के साथ आई वर्षा के कारण मंच सज्जा गिर गया। प्रभु श्रीराम लीला सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि मंच सज्जा सुधार का कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- लव कुश रामलीला: टेक्नोलॉजी का अनोखा संगम, AI और 3D तकनीक का कमाल; 150 फीट के मंच पर सजेगा भव्य मीनाक्षी मंदिर

यह भी पढ़ें- पिता 'रावण' और बेटा 'हनुमान'! उत्तर प्रदेश के सुल्तानगढ़ में 140 साल पुरानी अद्भुत रामलीला