विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में विदेशी ड्रग तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली-NCR से लखनऊ और आगरा तक फैले नेटवर्क की जांच कर रही पुलिस

Published: Tue, 20 Oct 2026 11:05 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने उज्बेकिस्तान और घाना के दो विदेशी तस्करों को गिरफ्तार किए है। दोनों तस्करों के पास से लगभग एक करोड़ की ड्रग्स बरामद की गई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. ग्रेटर नोएडा में दो विदेशी ड्रग तस्कर गिरफ्तार, एक करोड़ की ड्रग्स बरामद।

  2. दिल्ली-एनसीआर, लखनऊ, आगरा तक फैला इनका बड़ा नेटवर्क।

  3. पुलिस विदेशी पर्यटकों, सेक्स रैकेट से जुड़े लिंक खंगाल रही।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस और आगरा जोन की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा सोमवार को उज्बेकिस्तान और घाना देश के दो तस्करों को एक गिरफ्तार कर करीब एक करोड़ की ड्रग्स बरामद की गई थी।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच में दिल्ली एनसीआर, लखनऊ और आगरा तक मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले विदेशी तस्करों के नेटवर्क से जुड़ी जानकारियां मिली हैं।

विदेशी पर्यटकों को ड्रग्स सप्लाई

गिरोह द्वारा आगरा आने वाले विदेशी पर्यटकों और लखनऊ में सैक्स रैकेट से जुड़े लोगों तक ड्रग्स सप्लाई किए जाने की आशंका है। पुलिस टीमों ने दोनों बिंदुओं पर तेजी से जांच शुरू की है।

बता दें सोमवार को नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस और आगरा की नारकोटिक्स फोर्स ने नालेज पार्क-दो मेट्रो स्टेशन के पास से घाना निवासी उसुलोर और उज्बेकिस्तान निवासी महिला तस्कर लायलो शरजाय को 920 ग्राम ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था।

ड्रग्स की सप्लाई में विदेशी व्यक्ति शामिल

पुलिस की पूछताछ में पूछताछ में कलिस्टो नामक विदेशी तस्कर का नाम भी सामने आया था। जो कि दिल्ली में दोनों को ड्रग्स की सप्लाई करता था। उसुलोर वर्तमान में दिल्ली के महरौली स्थित तालाब लेन के पास रहता था। जबकि लायलो दक्षिण दिल्ली के छतरपुर एन्क्लेव फेज-दो के अलावा लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र के ओमैक्स न्यू हजरतगंज में भी किराए से रहती थी।

विदेश तक जुड़ा है ड्रग्स तस्करी का लिंक

सूत्रों का कहना है कि मंगलवार को टीमों ने दोनों तस्करों के ठिकानों पर पहुंच कर छानबीन की। इस दौरान ड्रग्स तस्करी नेटवर्क से जुड़े देश विदेश के कुछ अन्य आरोपितों के नाम भी सामने आए हैं। ऐसे में जल्द ही दिल्ली, लखनऊ और आगरा से जुड़े बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश कर सकती है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि गिरोह ड्रग्स की तस्करी के लिए सैक्स रैकेट चलाने वालों के अलावा पब व बार संचालकों से भी जुड़े हैं। क्योंकि ड्रग्स का सेवन इन स्थानों पर सबसे अधिक किया जाता है।

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह से जुड़ी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। फिलहाल जांच पूरी होने पर ही कुछ बताया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद जाना होगा सुपरफास्ट, मंझावली लिंक रोड को हरी झंडी; नवंबर-दिसंबर से दौड़ेगी गाड़ियां

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में दशहरे की धूम: गौर सिटी में जलेगा सबसे ऊंचा 70 फीट का रावण, नोट करें दहन का समय