विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में दशहरे की धूम: गौर सिटी में जलेगा सबसे ऊंचा 70 फीट का रावण, नोट करें दहन का समय

Published: Tue, 20 Oct 2026 09:26 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा में दशहरा पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा, जिसमें रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले दहन किए जाएंगे।

असत्य पर सत्य की जीत

असत्य पर सत्य की जीत

HighLights

  1. ग्रेटर नोएडा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा दशहरा पर्व।

  2. गौड़ सिटी में 70 फीट ऊंचा रावण पुतला दहन।

  3. विभिन्न स्थानों पर होंगे रावण, कुंभकरण, मेघनाद के पुतले दहन।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर्व पूरे देशभर में बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर हो रही राम लीलाओं में रावण-कुंभकरण और मेघनाद के पुतले फूंके जाएंगे और जमकर रंगबिरंगी इको-फ्रेंडली आतिशबाजी देखने को मिलेगी।

इस मौके पर लोग प्रति वर्षों की तरह इस वर्ष भी खुशियां मनाएंगे और बुराई पर अच्छाई की जीत का परचम लहराएंगे। शहर में सबसे ऊंचा रावण का पुतला ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ सिटी स्थित राधाकृष्णा पार्क में आयोजित रामलीला में 70 फीट ऊंचा दहन किया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी स्थित राधाकृष्ण पार्क में रामलीला

पुतला ऊंचाई (फीट) दहन का समय (शाम)

रावण- 70 08 बजे
कुंभकरण- 65 08 बजे
मेघनाद- 65 08 बजे

ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक साइट चार में रामलीला

पुतला ऊंचाई (फीट) दहन का समय (शाम)

रावण- 65 08 बजे
कुंभकरण- 60 08 बजे
मेघनाद- 60 08 बजे

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई एक की रामलीला

पुतला ऊंचाई (फीट) दहन का समय (शाम)

रावण- 60 08 बजे
कुंभकरण- 55 08 बजे
मेघनाद- 55 08 बजे

यह भी पढ़ें- ध्यान से आइए! आज शाम 5 बजे से रूट डायवर्जन, मेरठ सिटी में नहीं आ पाएंगे भारी वाहन; 51 स्थानों पर रावण दहन

यह भी पढ़ें- आईपी एक्सटेंशन रामलीला में आज पहुंचेंगे पीएम मोदी, रावण दहन के साथ होगा एक और खास पुतले का दहन