विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में मामूली विवाद में चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, दोनों रहते थे एक ही कमरे में; फरार

Published: Mon, 24 Aug 2026 01:35 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा के दादरी में मामूली विवाद में एक चचेरे भाई ने दूसरे की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। आरोपी ...और पढ़ें

आरोपित ने कुल्हाड़ी से वार कर अपने ही चचेरे भाई को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया।

आरोपित ने कुल्हाड़ी से वार कर अपने ही चचेरे भाई को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया।

HighLights

  1. ग्रेटर नोएडा में चचेरे भाई ने कुल्हाड़ी से की हत्या।

  2. मामूली विवाद के चलते हुई वारदात, आरोपी फरार।

  3. पुलिस ने आरोपी की तलाश में तीन टीमें बनाईं।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर फतेहपुर में दो चचेरे भाइयों के बीच हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। आरोपित ने कुल्हाड़ी से वार कर अपने ही चचेरे भाई को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार मृतक शाहिद (28) पुत्र जैनुद्दीन और आरोपित इमरान पुत्र गयासुद्दीन दोनों निवासी ग्राम रमई, थाना फारबिसगंज, जिला अररिया, बिहार के रहने वाले हैं। दोनों दादरी क्षेत्र के रामपुर फतेहपुर में मजदूरी करते थे और एक ही कमरे में किराए पर रहते थे।

रविवार रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि इमरान ने कुल्हाड़ी से शाहिद पर वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली।

पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतारें

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में 100 एकड़ का Toy Park बदल देगा पूरा खेल, अमेरिका से जापान तक बढ़ी भारतीय खिलौनों की मांग