ग्रेटर नोएडा में सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतारें
सावन के आखिरी सोमवार को ग्रेटर नोएडा के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां सुबह से ही ...और पढ़ें
-1787553413121_m.webp)
शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। जागरण
HighLights
सावन के आखिरी सोमवार को शिव मंदिरों में जनसैलाब उमड़ा।
सुबह 4 बजे से जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लगीं।
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। सावन के आखिरी सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 4 बजे से ही शिवालयों में जलाभिषेक के लिए लंबी-लंबी कतारें लग गईं। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सूरजपुर, दादरी, बिसरख, तिलपता और रबूपुरा स्थित ननकेश्वर के शिव मंदिरों में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर मनोकामना मांगी। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बेलपत्र, धतूरा, दूध, दही और गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक किया।
पुलिस बल तैनात रहा
मंदिर समितियों द्वारा भंडारा, प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
यह भी पढ़ें- भोलेनाथ को करना है प्रसन्न? सावन के अंतिम सोमवार पर जरूर करें ये 5 काम
पंडितों के अनुसार, सावन के सोमवार विशेष फलदायी होता है। इस दिन व्रत और जलाभिषेक से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
