विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में ग्रेप-3 उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, अवादा इलेक्ट्रो पर लगा 50 लाख का जुर्माना

By Ranjeet MishraEdited By: Shanu Sharma
Published: Sat, 14 Nov 2026 03:46 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच ग्रेप-3 नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है।

ग्रेटर नोएडा का प्रदूषण। फोटो-जागरण आर्काइव

ग्रेटर नोएडा का प्रदूषण। फोटो-जागरण आर्काइव

HighLights

  1. ग्रेप-3 नियमों के उल्लंघन पर ग्रेटर नोएडा में सख्त कार्रवाई।

  2. अवादा इलेक्ट्रो पर 50 लाख रुपये पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति की संस्तुति।

  3. दिल्ली-एनसीआर में खराब वायु गुणवत्ता के कारण ग्रेप-3 लागू।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच ग्रेटर नोएडा में ग्रेप-3 के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। शुक्रवार को निरीक्षण में उल्लंघन मिलने पर एक बड़ी कंपनी के खिलाफ 50 लाख रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति की संस्तुति मुख्यालय को भेजी गई है।

मामला इकोटेक-10ए स्थित प्लाट टनंबर-7, मैसर्स अवादा इलेक्ट्रो प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है। निरीक्षण के दौरान मौके पर ग्रेप-3 के नियमों का उल्लंघन और कई कमियां पाई गईं। इसके आधार पर प्रकरण में सीएक्यूएम के निर्देशों के अनुसार नियमानुसार पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति की कार्रवाई की गई।

दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप-3 लागू

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता लगातार खराब श्रेणी में बनी हुई है। इसे देखते हुए ग्रेप-3 लागू है। इसके तहत निर्माण और विध्वंस कार्यों पर रोक, धूल नियंत्रण के उपायों को सख्ती से लागू करना, खुले में कूड़ा जलाने पर प्रतिबंध और औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण नियंत्रण मानकों का पालन अनिवार्य है।

नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई

नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना और कार्रवाई का प्राविधान है। ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीमें लगातार औद्योगिक क्षेत्रों, निर्माण स्थलों और मुख्य सड़कों पर निरीक्षण कर रही हैं। जहां भी धूल उड़ती पाई जा रही है या प्रदूषण नियंत्रण के उपाय नहीं किए जा रहे, वहां नोटिस और जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।

प्रदूषण विभाग की अपील

क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी विकास मिश्रा का कहना है कि ग्रेप-3 के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी औद्योगिक इकाइयों, बिल्डरों और निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पानी का छिड़काव, निर्माण सामग्री को ढककर रखना, व्हील वाशिंग और एंटी-स्माग गन जैसे उपाय अनिवार्य रूप से अपनाएं।

प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे खुले में कूड़ा न जलाएं और प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों की सूचना तुरंत विभाग को दें।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा की हवा में घुला जहर, AQI 354 के पार; धुंध और स्मॉग से थमी सड़कों की रफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।