ग्रेटर नोएडा की हवा में घुला जहर, AQI 354 के पार; धुंध और स्मॉग से थमी सड़कों की रफ्तार
ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जहां शुक्रवार सुबह औसत एक्यूआई 354 दर्ज किया गया, जो ...और पढ़ें
-1794537673340_m.webp)
ग्रेटर नोएडा में जहरीली हुई हवा। जागरण
HighLights
ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 354, 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज।
लगातार तीन दिन से हवा की गुणवत्ता बिगड़ती जा रही है।
सड़कों पर घना धुंध, स्मॉग; स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ी।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह 6 बजे शहर का औसत एक्यूआई 354 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी (रेड जोन) में है। लगातार तीन दिन से हवा बिगड़ती जा रही है।
10 नवंबर को एक्यूआई 233, 11 नवंबर को 257 और 12 नवंबर को 288 था। शहर के चारों एक्टिव स्टेशनों पर हवा खराब है। नॉलेज पार्क-5 में सबसे ज्यादा 376, घोड़ी बछेड़ा में 370, नालेज पार्क-3 में 349 और शिव नाडर यूनिवर्सिटी दादरी में 322 एक्यूआई दर्ज हुआ।
आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी
वहीं, सुबह सड़कों पर घना धुंध और स्मॉग छाया रहा। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। विजिबिलिटी कम होने से रफ्तार धीमी हो गई और हादसे का खतरा बढ़ गया। पैदल चलने वाले लोगों को भी आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हुई।
प्रदूषण नियंत्रण के लिए बोर्ड ने निर्माण स्थलों पर डस्ट ऐप पंजीकरण, एंटी स्मॉग गन, पानी का छिड़काव और वाहनों की जांच के निर्देश दिए हैं। डॉक्टरों की लोगों के लिए सलाह है कि सुबह की सैर से बचें, मास्क लगाएं और जरूरत होने पर ही बाहर निकलें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।