विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर एक्शन, 40 करोड़ की 20000 वर्गमीटर जमीन कराई कब्जामुक्त

Published: Tue, 29 Sep 2026 05:25 AM (IST)

ग्रेनो प्राधिकरण ने भनौता गांव में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर 20 हजार वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई। इस ...और पढ़ें

भनौता गांव में अवैध निर्माण ध्वस्त करता प्राधिकरण का दस्ता। सौ. ग्रेनो प्राधिकरण

भनौता गांव में अवैध निर्माण ध्वस्त करता प्राधिकरण का दस्ता। सौ. ग्रेनो प्राधिकरण

HighLights

  1. भनौता गांव में 20 हजार वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई।

  2. मुक्त कराई गई जमीन की अनुमानित कीमत 40 करोड़ रुपये है।

  3. अवैध प्लाटिंग कर कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार को गांव भनौता में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर करीब 20 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। मुक्त जमीन की कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये आंकी गई है।

सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर प्राधिकरण लगातार अधिसूचित एरिया में कार्रवाई कर रहा है। महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि भनौता के खसरा संख्या 282 और 283 पर अवैध प्लाटिंग कर कालोनी बसाने की फिराक में थे।

इससे पहले बिसरख में भी हुई थी कार्रवाई

उप महाप्रबंधक विजय कुमार रावल के नेतृत्व में वर्क सर्कल-2 के मैनेजर रोहित गुप्ता की टीम ने सुरक्षा कर्मियों के साथ अतिक्रमण ध्वस्त कर जमीन कब्जे में ली।

इससे पहले बिसरख के डूब क्षेत्र में भी कार्रवाई हुई, जहां खसरा 135 और 153 की 5000 वर्ग मीटर जमीन मुक्त कराई गई। एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि अधिसूचित एरिया में अवैध निर्माण की इजाजत नहीं है। जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से जानकारी जरूर लें, अवैध कॉलोनी में गाढ़ी कमाई न फंसाएं।

यह भी पढ़ें- बरेली स्टेडियम रोड के पास अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने की तैयारी, कब्जेदारों को 15 दिन का अल्टीमेटम

यह भी पढ़ें- दिल्ली के आली गांव में 1800 अवैध निर्माणों पर आज से चलेगा बुलडोजर, घरों को खाली करने का समय खत्म