विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रैप-3 की पाबंदियां खत्म, नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों में सामान्य रूप से चलेंगी क्लासेज

By Ashish ChaurasiaEdited By: Pooja Tripathi
Published: Tue, 17 Nov 2026 08:01 PM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण में सुधार के बाद ग्रैप-3 की पाबंदियां हटा ली गई हैं। गौतमबुद्ध नगर के स्कूलों में ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 की पाबंदियां समाप्त कर दी गईं।

  2. गौतमबुद्ध नगर के स्कूलों में हाइब्रिड मोड की पढ़ाई खत्म।

  3. कक्षाएं अब पहले की तरह सामान्य रूप से संचालित होंगी।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के स्तर में सुधार के बाद ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप)-तीन की पाबंदियां समाप्त कर दी गई हैं।

इसके बाद गौतमबुद्ध नगर के स्कूलों में कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए हाइब्रिड मोड में पढ़ाई कराने की व्यवस्था भी समाप्त कर दी गई है। अब स्कूलों में पहले की तरह सामान्य रूप से कक्षाओं का संचालन होगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने सोमवार को आदेश जारी करते हुए बताया कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने छह नवंबर को जारी निर्देश के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-तीन लागू किया था।

ऑफलाइन चलेंगी कक्षाएं

इसके तहत सात नवंबर से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए शिक्षण कार्य हाइब्रिड मोड में संचालित करने के निर्देश दिए गए थे। अब दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-तीन की पाबंदियां समाप्त कर दी गई हैं।

ऐसे में पूर्व में जारी व्यवस्था को खत्म करते हुए विद्यालयों में सामान्य कक्षाओं के संचालन के निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक और संबंधित अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में तेज हवाओं और बूंदाबांदी से थोड़ी राहत, 290 पर पहुंचा AQI; दो दिन बाद फिर बिगड़ सकते हैं हालात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।