विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा सोसायटी पार्किंग से ग्रैंड विटारा चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Published: Tue, 03 Nov 2026 05:51 AM (IST)

नोएडा के सेक्टर-77 स्थित एक सोसायटी की बेसमेंट पार्किंग से ग्रैंड विटारा कार चोरी हो गई। पीड़िता की शिकायत पर ...और पढ़ें

नोएडा सोसायटी पार्किंग से ग्रैंड विटारा चोरी ( एआई जेनरेटेड इमेज )

नोएडा सोसायटी पार्किंग से ग्रैंड विटारा चोरी ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. नोएडा सेक्टर-77 की सोसायटी से कार चोरी।

  2. बेसमेंट पार्किंग से ग्रैंड विटारा हुई गायब।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मुनीश कुमार शर्मा, नोएडा। सेक्टर-77 स्थित एक सोसायटी की बेसमेंट पार्किंग से चोर ग्रैंड विटारा कार चोरी कर ले गए। पार्किंग में कार नहीं मिलने पर पीड़िता को चोरी का पता चला।

पीड़िता ने सेक्टर 113 थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया है। उधर, कार चोरी की घटना से सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

गिरोह के सक्रिय होने का अंदेशा

सोसयटी परिसर से कार चोर करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का अंदेशा है। पुलिस चोरों की पहचान और तलाश में जुटी है।

हालांकि, अभी भी पुलिस खाली हाथ है। नोएडा सेक्टर-77 स्थित ग्रह प्रवेश सोसायटी सोसायटी में नीतू मानधना परिवार संग रहती हैं। उन्होंने शुक्रवार की रात करीब 10 बजे अपनी ग्रैंड विटारा माडल कार बेसमेंट पार्किंग में खड़ी की थी।

किसी अज्ञात व्यक्ति ने की हो चोरी

वह शनिवार सुबह करीब 10 बजे पार्किंग में पहुंचीं तो कार वहां नहीं मिली। उन्होंने सोसायटी और आसपास कार को काफी तलाश किया, लेकिन कार के बारे में कुछ पता नहीं चला। पीड़िता को आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी कार चोरी कर ली है।

पीड़िता ने एओए पदाधिकारी और पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सोसायटी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है।

यह भी पढ़ें- नोएडा में मृत पशुओं के सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए आधुनिक शवदाह केंद्र की मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।