विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जिम्स ग्रेटर नोएडा में नर्सिंग स्टाफ की छुट्टी से बढ़ी मुश्किलें, मरीजों को हो रही परेशानी

Published: Thu, 26 Nov 2026 07:05 AM (IST)

जिम्स ग्रेटर नोएडा में 250 में से 150 नर्सिंग स्टाफ को 15 दिन की छुट्टी मिलने से सामान्य वार्डों और डॉक्टरों को परेशानी हो रही है।  

जिम्स ग्रेटर नोएडा में नर्सिंग स्टाफ की छुट्टी से बढ़ी मुश्किलें ( फोटो स्रोत : जागरण )

जिम्स ग्रेटर नोएडा में नर्सिंग स्टाफ की छुट्टी से बढ़ी मुश्किलें ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. जिम्स ग्रेटर नोएडा में 150 नर्सिंग स्टाफ को छुट्टी मिली।

  2. स्टाफ की कमी से डॉक्टरों और मरीजों को परेशानी हो रही।

  3. कोविड सेवा के बाद परीक्षा के लिए छुट्टी दी गई।

आशीष चौरसिया, ग्रेटर नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में एक साथ 250 में से 150 नर्सिंग स्टाफ को छुट्टी देने से सामान्य वार्डों और डाक्टरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

डॉक्टरों का आरोप है कि मरीजों का दबाव अधिक रहता है, अब विद्यार्थियों से काम कराना भी एक बड़ी जिम्मेदारी हो गई है। प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ के मुकाबले विद्यार्थियों से काम नहीं कराया जा सकता है।

कोशिश यही रहेगी की मरीजों को परेशानी नहीं हो

हालांकि कोशिश है कि आने वाले मरीजों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए वह खुद वार्डों में दौरे बढ़ा दिए हैं। बुधवार को अस्पताल के तीसरे तल पर बने प्राइवेट वार्ड की ओर बेंच लगी हुई मिलीं और अधिकतर में ताले लटक रहे थे।

इसी तरह चौथे तल पर बने ईएनटी वार्ड में भी ताला लटकता मिला। वहीं अस्पताल में उपचार के लिए दनकौर से आए राकेश ने बताया कि वह भाई को दिखाने आया था।

आरोप लगाया कि जहां पर पहले 10 से 15 मिनट में पंजीकरण काउंटर पर किताब बन जाती थी, वहीं आज करीब 40 मिनट समय लगा है।

नर्स नहीं होने से हो रही काम में दिक्कत

इसी तरह बुलंदशहर से आए तीमारदार शशि ने बताया कि वह इमरजेंसी में अपनी माता को लाए थे, नर्स नहीं होने की वजह से काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि डाक्टरों की टीम काफी मैनेज कर रही है।

छुट्टी पर गए नर्सों ने बताया कि कोविड काल में सेवाएं देने वाले स्टाफ को प्रबंधन की ओर से परीक्षा में 15 नंबर अधिक दिए जाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब उन्हें नंबर देने की बजाय 15 दिनों की पढ़ाई करने के लिए छुट्टी दी गई है। उन लोगों की कोशिश है कि परीक्षा में बेहतर करें और नियमित तौर पर सेवाएं दे सकें।

यह भी पढ़ें- दिल्ली ही नहीं, धनबाद में भी सुरक्षित है संविधान की ऐतिहासिक विरासत; जानिए राज्य पुस्तकालय में रखी संविधान की प्रति की खासियत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।