विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गौतमबुद्ध नगर में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम तेज, वोटर्स को किया जा रहा जागरूक

Published: Thu, 26 Nov 2026 04:17 AM (IST)

गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने आगामी चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम को गति दी है।  

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए तहसील और विधानसभा स्तर पर तैयार होगी कार्ययोजना ( एआई जेनरेटेड इमेज)

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए तहसील और विधानसभा स्तर पर तैयार होगी कार्ययोजना ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. गौतमबुद्ध नगर में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को स्वीप कार्यक्रम तेज।

  2. नोडल अधिकारियों को मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का प्रशिक्षण दिया गया।

  3. 18 वर्ष के युवाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने पर जोर।

आशीष चौरसिया, ग्रेटर नोएडा। आगामी निर्वाचन में गौतमबुद्ध नगर जिले का मतदान प्रतिशत बढ़ाने और प्रत्येक पात्र नागरिक को लोकतंत्र के महापर्व से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने स्वीप (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) कार्यक्रम को गति देने की तैयारी शुरू कर दी है।

इसी क्रम में मंगलवार को विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुई। इसमें विभिन्न विभागों के 15 नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश

बैठक में जिले की सभी तहसीलों और विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदाता जागरूकता की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जाए।

शिक्षा, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, पंचायती राज, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास समेत अन्य विभागों को सक्रिय रूप से जोड़ा गया है। अभियान के तहत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को विशेष रूप से जागरूक किया जाएगा।

कोई भी नागरिक ना रहे मतदान से वंचित

ऐसे युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए फार्म-छह उपलब्ध कराया गया है। नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पात्र युवाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाए, जिससे कोई भी योग्य नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।


सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षण संस्थानों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान मतदान की शपथ दिलाने, पीटीएम में अभिभावकों को जागरूक करने और हस्ताक्षर अभियान चलाने पर जोर दिया गया। विभिन्न विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें- यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक, सर्विस मास्टर प्लान के ड्रॉफ्ट पर होगा मंथन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।