विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, सिद्धार्थ गौतम, दीपांशी राठौर समेत चार नए ACP तैनात

Published: Sun, 22 Nov 2026 07:47 PM (IST)

योगी आदित्यनाथ सरकार ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले 144 डीएसपी और एसीपी के तबादले किए हैं। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट को चार नए एसीपी मिले हैं, जबकि सात अधिकारियों का अन्य जिलों में तबादला हुआ है।

गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट मे फेरबदल। फोटो-दैनिक जागरण

गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट मे फेरबदल। फोटो-दैनिक जागरण

जागरण संवाददाता, नोएडा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक जिले में तैनाती की निर्धारित समय सीमा पूरी करने वाले 144 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) और सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के रविवार को तबादले कर दिए।

इस क्रम में गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में भी फेरबदल हुआ है। पुलिस कमिश्नरेट को एसीपी के रूप में चार नए अधिकारी मिले, जबकि सात अधिकारियों को दूसरे जनपद व पीएसी भेजा गया है।

गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस में तैनात सिद्धार्थ गौतम, प्रतापगढ़ में तैनात शिव नारायण वैश्य, गोरखपुर में तैनात दीपांशी राठौर और अनुराग कुमार सिंह काे गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में एसीपी के पद पर तैनाती मिली है।

सात अधिकारियों का दूसरे जिलों व पीएसी में तबादला

जिले में तैनात विवेक रंजन राय को बुलंदशहर, प्रवीण कुमार सिंह प्रथम को हापुड़, राजीव कुमार गुप्ता को अलीगढ़ और पवन कुमार को भदोही भेजा गया है, जबकि दीक्षा सिंह को गाजियाबाद और शकील अहमद को आगरा कमिश्नरेट पुलिस भेजा गया है।

इसके अलावा 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्ध नगर में तैनात अनिल कुमार का तबादला पुलिस अकादमी, मुरादाबाद किया गया है।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा बनेगा हरा-भरा और सुंदर, योजना का काम शुरू; प्राधिकरण खर्च करेगा 20 करोड़ रुपये

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।