विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी मॉल के पेड़ में अचानक उठीं आग की लपटें, कर्मचारियों ने समय रहते पाया काबू

Published: Sat, 07 Nov 2026 11:20 AM (GMT+05:30)

ग्रेटर नोएडा के गौड़ सिटी मॉल परिसर में एक पेड़ पर लगी सजावटी झालर में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। ...और पढ़ें

HighLights

  1. गौड़ सिटी मॉल में सजावटी झालर में लगी आग।

  2. शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ यह आग का हादसा।

  3. मॉल कर्मचारियों ने तुरंत आग पर काबू पाया, जनहानि नहीं।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित गौड़ सिटी माॅल परिसर में खड़े पेड़ में लटकी सजावटी झालर में शाॅर्ट से आग लग गई। लपटें देख माॅल परिसर में मौजूद कर्मचारियों और प्रबंधन फायर सेफ्टी सिस्टम से आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात रही कि घटना में जनहानि नहीं हुई।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे माॅल के मुख्य गेट के बाहर पेड़ पर लगी झालर में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। चपेट में पेड़ की टहनियां भी आ गईं। जानकारी मिलते ही माॅल प्रबंधन के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

कर्मियों ने माॅल के अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर समय रहते आग पर काबू पा लिया। प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि पेड़ पर लटकी सजावटी लाइट में शाॅर्ट-सर्किट से आग लगी थी। समय रहते इस पर काबू पा लिया गया।

यह भी पढ़ें- Exclusive: नोएडा बिजली चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई दो सेवानिवृत्त जेई और लाइनमैन गिरफ्तार, जांच जारी

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के 127 किसानों को दीवाली का बड़ा तोहफा, प्राधिकरण ने बांटे 6% आबादी भूखंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।