विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुद्ध की पेंटिंग से सज रहा गौर चौक अंडरपास, दिवाली से पहले 2 लाख लोगों को मिलेगी जाम से राहत

Published: Tue, 20 Oct 2026 09:43 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौर चौक अंडरपास का 95% फिनिशिंग और पेंटिंग का काम पूरा हो गया है, जिसे बुद्ध और प्राकृतिक दृश्यों की कलाकृतियों से सजाया जा रहा है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. अंडरपास में बुद्ध और प्राकृतिक दृश्यों की पेंटिंग।

  2. दीपावली से पहले खोलने की तैयारी, 90 करोड़ का प्रोजेक्ट।

  3. 2 लाख से अधिक लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौर चौक पर बन रहे करीब 700 मीटर लंबे अंडरपास को खूबसूरत और आकर्षक पेंटिंग से सजाया जा रहा है।

अंडरपास के अंदर की दीवारों पर रंग-बिरंगी पेंटिंग बनाई जा रही हैं। इनमें भगवान बुद्ध के साथ ही प्राकृतिक दृश्यों को भी दीवारों पर उकेरा जा रहा है। इससे अंडरपास से गुजरने वाले लोगों को एक अलग अहसास होगा। इसे दीपावली से पहले आम लोगों के लिए खोलने की तैयारी है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम से निजात दिलाने के लिए प्राधिकरण ने गौर चौक पर करीब 90 करोड़ रुपये की लागत से 700 मीटर लंबा अंडरपास बनाया है। इसका मुख्य सिविल निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब सड़क मार्ग पर मार्किंग, स्ट्रीट लाइट, पालीकार्बोनेट शीट रूफिंग, दीवारों पर पेंटिंग आदि का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है।

दीपावली से पहले शुरू होगा अंडरपास?

बारिश के कारण रैंप पर शेड लगाने के काम में देरी और अंडरग्राउंड यूटिलिटी लाइनों को शिफ्ट करने के कारण इसमें थोड़ा विलंब हुआ है। अब प्राधिकरण ने दीपावली से पहले इसे शुरू करने का लक्ष्य रखा है। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक फिनिशिंग का काम अंतिम चरण में है।

वर्षा के पानी से बचाव के लिए अंडरपास के रैंप पर शेड लगाने के साथ दीवारों पर बुद्ध के चित्र के साथ प्राकृतिक दृश्यों पर आधारित कलाकृतियां अंडरपास की सुंदरता बढ़ाएंगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने कहा अंडरपास का मुख्य निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

फिनिशिंग का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द इसे आम लोगों के लिए खोला जा सके। अंडरपास के शुरू होने से गौड़ सिटी और आसपास की सोसायटियों के दो लाख से अधिक लोगों को रोज लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में दशहरे की धूम: गौर सिटी में जलेगा सबसे ऊंचा 70 फीट का रावण, नोट करें दहन का समय

यह भी पढ़ें- गौर सिटी के बेसमेंट में खड़ी 4.5 लाख की बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात; निवासी बोले- यही है लाखों की सिक्योरिटी?