विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट वालों के लिए गुड न्यूज! गौर चौक पर चौड़ी होगी सड़क; दिवाली से पहले खुलेगा अंडरपास

Published: Wed, 23 Sep 2026 01:55 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा में गौर चौक अंडरपास के पास सड़क को चौड़ा किया जाएगा ताकि यातायात सुचारु रहे। यह कार्य दिवाली ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. गौर चौक अंडरपास के पास सड़क को चार लेन का किया जाएगा।

  2. यह चौड़ीकरण कार्य दिवाली से पहले पूरा होने की उम्मीद है।

  3. इससे पर्थला-तिगरी और गौर सिटी की ओर यातायात सुगम होगा।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे, इसके लिए निर्माणाधीन गौर चौक अंडरपास के पास सड़क चौड़ी की जाएगी। इससे पर्थला से तिगरी की तरफ और गौड़ सिटी से 130 मीटर चौड़ी सड़क पर पहुंचना और आसान हो जाएगा।

यह काम दिवाली से पहला पूरा किया जाएगा। वहीं निर्माणाधीन अंडरपास को भी दिवाली से पहले खोलने की तैयारी चल रही है। नोएडा के पर्थला से तिगरी यानी गाजियाबाद की तरफ जाने के दौरान गौर चौक पर निर्माणाधीन अंडरपास के समीप वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती है।

सुबह और शाम व्यस्त समय में वाहन रेंगते हैं। इसी तरह तिगरी और गौर सिटी की तरफ से 130 मीटर चौड़ी सड़क पर आने वाले वाहनों की रफ्तार भी अंडरपास के पास धीमी हो जाती है। बीते दिनों ग्रेटर नोएडा के सीईओ रवि कुमार एनजी ने गौड़ चौक इलाके का निरीक्षण किया था।

दोनों स्थानों पर चौड़ी की जाएगी सड़क

चार मूर्ति चौक के आसपास ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे, इसके लिए सीईओ ने अंडरपास के पास सड़क को चौड़ी करने के साथ आवश्यक दिशा- निर्देश दिए हैं। इन दोनों स्थानों पर सड़क चौड़ी की जाएगी।

मौजूदा तीन लेन की सड़क को बढ़ाकर चार लेन का किया जाएगा। वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर ने बताया कि पर्थला से तिगरी की तरफ जाने वाली सड़क को चौड़ी करने का काम जल्द किया जाएगा।

वहीं गौर सिटी की तरफ नाले के ऊपर सड़क बनानी है, इसमें थोड़ा समय लग जाएगा। सड़क के चार लेन होने से वाहनों की आवाजाही सुगम हो जाएगी। चार मूर्ति चौक के चारों तरफ के ट्रैफिक को सुचारू बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा वेस्ट वालों को जल्द मिलेगी राहत, गौड़ चौक अंडरपास के ऊपर सड़क का काम पूरा; खत्म होगा जाम

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक अलर्ट, गौड़ चौक पर एक महीने तक रूट डायवर्जन; दीवाली तक खुलेगा अंडरपास