विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट वालों को जल्द मिलेगी राहत, गौड़ चौक अंडरपास के ऊपर सड़क का काम पूरा; खत्म होगा जाम

Published: Sat, 19 Sep 2026 02:53 PM (IST)

गौर चौक अंडरपास पर 45 मीटर में से 25 मीटर चौड़ी पीक्यूसी सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। ...और पढ़ें

गौर चौक अंदरपास के ऊपर सड़क का काम पूरा। फोटो: आर्काइव

गौर चौक अंदरपास के ऊपर सड़क का काम पूरा। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. गौर चौक अंडरपास पर 25 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा

  2. अगले सात दिन तक सड़क की मजबूती के लिए क्यूरिंग होगी

  3. क्यूरिंग के बाद वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से शुरू

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। गौर चौक अंडरपास के ऊपर चल रहा सड़क निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। 45 मीटर में से 25 मीटर चौड़ाई में पीक्यूसी यानी आरसीसी सड़क बनाने का काम पूरा हो गया है।

अब अगले सात दिन तक क्यूरिंग यानी पानी डालकर सड़क को मजबूत करने का काम चलेगा। इसके बाद इस हिस्से पर बैरिकेड हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी जाएगी।

25 मीटर सड़क तैयार, सात दिन तक होगी क्यूरिंग

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार अंडरपास के ऊपर पीक्यूसी सड़क बनाई जा रही है। इसके लिए पिछले 10 दिन से दोनों तरफ तीन-तीन लेन को बैरिकेड कर 25-25 मीटर चौड़ाई में काम चल रहा है।

ट्रैफिक के लिए एक साइड से आने-जाने की व्यवस्था की गई है। इसी कारण सुबह और शाम पीक आवर्स में पिछले 10 दिनों से यहां जाम के हालात बने हुए हैं। गौड़ चौक से रोजाना लाखों लोग नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद आते-जाते हैं।

दूसरे चरण में बची दो-दो लेन पर होगा काम

वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर ने बताया कि पहले चरण की 25 मीटर सड़क तैयार होने के बाद बची हुई दो-दो लेन में अगले सप्ताह से दूसरे चरण का काम शुरू होगा। दूसरे हिस्से में पीक्यूसी डालने के बाद करीब 14 दिन तक क्यूरिंग होगी। उसके बाद एक से दो दिन में बिटुमिन की लेयर डाल दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में बेकाबू कार का कहर, GNIOT कॉलेज के पास 5 छात्रों को रौंदा; रोंगटे खड़े कर देगा ये Video

यह भी पढ़ें- लखनऊ-नोएडा और गोरखपुर में फूड सेफ्टी की रेड: 233 फास्ट फूड बनाने वाली रसोइयों में मिले चूहे-फंगस और बासी नॉनवेज