विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ-नोएडा और गोरखपुर में फूड सेफ्टी की रेड: 233 फास्ट फूड बनाने वाली रसोइयों में मिले चूहे-फंगस और बासी नॉनवेज

Published: Fri, 18 Sep 2026 09:44 PM (IST)

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में 233 फास्ट फूड चेन और रेस्टोरेंट की जांच ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में 233 प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा छापे।

  2. रसोइयों में चूहे, फंगस, बासी नॉनवेज और गंदगी पाई गई।

  3. 163 सुधार नोटिस जारी, गंभीर उल्लंघन पर लाइसेंस निलंबित।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की 152 टीमों ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में 233 फास्ट फूड चेन, रेस्टोरेंट और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच पड़ताल की, जहां कमियां मिलने पर 163 सुधार नोटिस जारी किए गए। जबकि गंभीर अनियमितताओं वाले प्रतिष्ठानों का लाइसेंस निलंबित करते हुए खाद्य प्रतिष्ठान को बंद कराया गया।

लखनऊ में 52 टीमों ने 78 फूड कोर्ट और फास्ट फूड प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। यहां 42 सुधार नोटिस जारी किए गए। खाद्य पदार्थों के रखरखाव, स्वच्छता, कच्चे और पके भोजन के अलग-अलग भंडारण तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन में कमियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान सबवे, शालीमार गेटवे, आलमबाग में पर्याप्त ड्रेनेज व्यवस्था और सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली।

क्या मिलीं खामियां

दीवारों और खाद्य पदार्थों में फंगस पाए जाने पर प्रतिष्ठान को बंद कराए जाने की संस्तुति की गई। वहीं बीकानेरवाला, फन माल में खाद्य पदार्थों में फंगस, परिसर में दुर्गंध, ग्रेवी कान्टेमिनेशन और वाटर लागिंग जैसी गंभीर कमियां मिलीं।

यह भी पढ़ें- यूपी के 28 गांवों में होगी पंचायत सहायकों की होगी नियुक्ति, ब्लॉक-मुख्यालय के चक्करों से मिलेगा छुटकारा

नोएडा में 57 टीमों ने 71 प्रतिष्ठानों की जांच की और 42 सुधार नोटिस जारी किए। कुछ रसोइयों में फंगस, चूहों की मौजूदगी, गंदगी, एक्सपायर्ड नानवेज और अस्वच्छ परिस्थितियां मिलीं।

यह भी पढ़ें- यूपी में जमीन फाड़कर निकाला जाएगा पानी का खजाना: कानपुर से प्रयागराज के बीच मिली 200 KM लंबी प्राचीन नदी

जांच में मोती महल डिलक्स, निहाऊ, पंजाबी ढाबा-61, कैसल बारबेक्यू, रोड हाउस, पैडी हास्पिटैलिटी-रोलिंग फ्रेश, द येलो चिली, मिनिस्ट्री आफ दारू, टेस्ट आफ दिल्ली एवं जायका, ईट क्लब, एब्सोल्यूट बारबेक्यूज, कार्निवल फूड डिलाइट और येलो चिली रेस्टोरेंट समेत 13 प्रतिष्ठानों के खिलाफ लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू की गई है। गोरखपुर में 43 टीमों ने 84 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। 79 सुधार नोटिस जारी किए गए।