विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी होगी और मजबूत, 74.5 किमी का गंगा लिंक एक्सप्रेसवे जल्द होगा शुरू

Published: Tue, 11 Aug 2026 05:25 AM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2026 06:59 AM (IST)

यूपीडा गंगा लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रहा है, जो गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा। यह 74.5 किमी लंबा ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. गंगा-यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा 74.5 किमी लंबा लिंक एक्सप्रेसवे।

  2. नोएडा एयरपोर्ट कनेक्टिविटी में सुधार, जेवर विधायक ने बताया महत्वपूर्ण।

  3. 8,586 करोड़ रुपये लागत, यीडा क्षेत्र में जमीन अधिग्रहण जारी।

जागरण संवददाता, ग्रेटर नोएडा। गंगा व यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए यूपीडा गंगा लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण करने जा रहा है। 74.5 किमी लंबे लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण पर 8,586 करोड़ रुपये लागत आएगी।

यीडा क्षेत्र में लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जमीन क्रय की जा रही है। शासन ने इसके लिए यीडा को 1209 करोड़ रुपये जारी किए थे। जमीन क्रय का काम तकरीबन पूरा होने जा रहा है। एक्सप्रेसवे का निर्माण यीडा की ओर से शुरू होगा और बुलंदशहर की ओर बढ़ेगा।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह का कहना है कि नोएडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी के लिहाज से भी गंगा लिंक एक्सप्रेसवे महत्वपूर्ण है। प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट में इसके लिए 250 करोड़ आवंटित किए हैं। इससे परियोजना के काम को गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के सिर्फ ग्रीन फील्ड पर ही नहीं, एलीवेटेड रोड पर भी समस्याएं

यह भी पढ़ें- दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर लगा 20 किमी लंबा जाम, डाक कांवड़ियों की तादाद बढ़ने से ट्रैफिक बेहाल