विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर लगा 20 किमी लंबा जाम, डाक कांवड़ियों की तादाद बढ़ने से ट्रैफिक बेहाल

Published: Mon, 10 Aug 2026 06:44 PM (GMT+05:30)

हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे डाक कांवड़ियों के कारण दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया। वाहनों की संख्या ...और पढ़ें

HighLights

  1. डाक कांवड़ियों के कारण दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जाम

  2. 15-20 किलोमीटर तक वाहनों की रफ्तार धीमी हुई

  3. हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे थे कांवड़िये

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे डाक कांवड़ियों के चलते साइबर सिटी के दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया। एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों के वाहनों की संख्या बढ़ने से करीब 15 से 20 किलोमीटर तक वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। जगह-जगह वाहन रेंगते हुए नजर आए।

Delhi Gurugram expressway

एक्सप्रेसवे पर बढ़ा वाहनों का दबाव

डाक कांवड़ियों के वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव भी बढ़ गया। इसके चलते करीब 15 से 20 किलोमीटर के हिस्से में यातायात की रफ्तार धीमी रही। वाहन चालकों को आगे बढ़ने के लिए जाम के बीच रेंगते हुए चलना पड़ा।

सर्विस लेन से गुजर रहे पैदल कांवड़िये

एक्सप्रेसवे के नीचे सर्विस लेन से पैदल कांवड़िये भी गुजर रहे हैं। डाक कांवड़ियों और वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित हुआ और वाहन चालकों को भारी जाम का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम-दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों पर 2 दिन के लिए रोक, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैकिक एडवाइजरी