विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा से दिल्ली ले जाते समय बिगड़ी हालत, ग्रेटर नोएडा अस्पताल में फतेहाबाद से बीजेपी विधायक छोटे लाल वर्मा का निधन

Published: Thu, 24 Sep 2026 11:06 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2026 11:24 PM (IST)

फतेहाबाद के विधायक छोटेलाल वर्मा का ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में बीमारी के चलते निधन हो गया। मुख्यमंत्री योगी ...और पढ़ें

फतेहाबाद से बीजेपी विधायक छोटे लाल वर्मा का निधन। फाइल फोटो

फतेहाबाद से बीजेपी विधायक छोटे लाल वर्मा का निधन। फाइल फोटो

HighLights

  1. फतेहाबाद विधायक छोटेलाल वर्मा का बीमारी से निधन।

  2. ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में ली अंतिम सांस।

  3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निधन पर शोक व्यक्त किया।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। फतेहाबाद के विधायक छोटेलाल वर्मा का बृहस्पतिवार रात बीमारी के कारण निधन हो गया। ग्रेटर नोएडा के ओमेगा स्थित यथार्थ अस्पताल में डाक्टर में उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। के विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार, विधायक छोटेलाल वर्मा कई दिनों से बुखार और अन्य समस्या के चलते बीमार थे। उन्हें स्वजनों ने आगरा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया हुआ था। वहां हालत गंभीर होने पर स्वजन उन्हें दिल्ली ले जा रहे थे, लेकिन ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में उन्हें डाक्टर से जांच कराई। मगर डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया हैंड पर विधायक के लिए शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि जनपद आगरा के फतेहाबाद विधान सभा क्षेत्र के विधायक छोटे लाल वर्मा का निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

जनता दरबार के बीच तेज बुखार आने पर हुए भर्ती

स्वजन ने बताया कि विधायक छोटेलाल बुधवार को अपने आवास पर जनता दरबार कर रहे थे। इस बीच तेज बुखार होने पर उन्हें आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी सभी जरूरी जांच कराने पर रिपोर्ट सामान्य आयी थीं, लेकिन बुखार में आराम न लगने पर डाक्टर ने वेंटिलेटर पर इलाज शुरू किया। बृहस्पतिवार दोपहर डाॅक्टर ने गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली रेकर कर दिया। स्वजनों ने रास्ते में हालत देख कर दिल्ली ले जाने के बजाय उन्हें ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में पहुंचाया। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

देर रात में विधायक का हुआ पोस्टमार्टम

विधायक के निधन की खबर प्रशासन के पास पहुंची तो अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। स्वजनों की मांग पर देर रात सेक्टर 94 में पोस्टमार्टम हाउस पर विधायक का पोस्टमार्टम कराया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि वरिष्ठ डाक्टर की निगरानी में विशेषज्ञ टीम से विधायक का पोस्टमार्टम कराया गया। फिलहाल अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- नोएडा होगा EV फ्रेंडली, 30 जगहों पर चार्जिंग स्टेशन बनाने का किया गया अनुबंध; जानिए कहां-कहां मिलेगी सुविधा

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में तिलपता से कंटेनर डिपो तक खत्म होगा जाम, IIT रुड़की बनाएगा 4 किमी लंबे एलिवेटेड रोड की DPR