विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिर्गी के दौरे में नाक बंद करना या जूता सुंघाना पड़ सकता है भारी, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

Published: Tue, 17 Nov 2026 10:50 PM (IST)

मिर्गी के दौरे में नाक बंद करने या जूता सुंघाने जैसे घरेलू नुस्खों को जानलेवा हो सकता है। विशेषज्ञों ने ...और पढ़ें

मिर्गी की बीमारी को लेकर डॉक्टरों की सलाह। फोटो-एआई जेनरेटेड

मिर्गी की बीमारी को लेकर डॉक्टरों की सलाह। फोटो-एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. घरेलू नुस्खे मिर्गी पीड़ित के लिए खतरनाक हो सकते हैं।

  2. अंधविश्वास छोड़ समय पर चिकित्सकीय इलाज कराना जरूरी है।

  3. मिर्गी के सूक्ष्म लक्षणों को पहचानना बेहद महत्वपूर्ण है।

जागरण संवाददाता, नोएडा। आधुनिकता के दौर में आज भी यदि किसी को मिर्गी का दौरा पड़ता है, तो अधिकांश लोग मरीज की नाक बंद करके या अपना जूता और पहनी हुई जुराब सुंघाकर उसे ठीक करने के लिए दौड़ पड़ते हैं, लेकिन पीड़ित पर अपनाया गया आपका देशी नुख्शा उनकी जान के लिए खतरा हो सकता है।

विशेषज्ञों ने मिर्गी के मरीजों को बीमारी के कारण न पहचाने और लापरवाही बरतने पर चिंता जाहिर की है। मंगलवार को राष्ट्रीय मिर्गी दिवस पर वरिष्ठ चिकित्सकों ने मस्तिष्क से जुड़ी बीमारी की समय से पहचान कर सम्पूर्ण इलाज के लिए जागरूक किया।

दवाई छोड़ने के बाद इलाज मुश्किल

जिला अस्पताल में नशा मुक्ति उपचार केंद्र की मनोचिकित्सक डॉ. स्वाति त्यागी ने बताया कि अंधविश्वास और घरेलू नुख्शे के कारण मरीज वर्षों तक इलाज कराने के लिए अस्पताल नहीं पहुंचते हैं। कई मरीज इलाज शुरू होने के बाद दवाई खाना छोड़ देते हैं, तो कुछ मरीजों का इलाज काफी चुनौतीपूर्ण होता है।

किसी भी उम्र में आ सकती है मिर्गी

उपचार केंद्र में मरीजों को विशेष परामर्श दिया जाता है। ओपीडी में रोजाना मिर्गी की बीमारी के 12 से 15 मरीजाें की जांच कराई जाती है। शारदा केयर हेल्थसिटी में न्यूरोलाजी विभाग के वरिष्ठ निदेशक डॉ. अतमप्रीत सिंह बताते हैं कि मिर्गी केवल बेहोशी या शरीर में तेज झटके आने तक सीमित नहीं है।

कई बार मरीज कुछ सेकंड के लिए एकटक देखने लगता है, आसपास की बातों पर प्रतिक्रिया देना बंद कर देता है या अचानक भ्रम की स्थिति में आ जाता है। ऐसे लक्षणों को अक्सर सामान्य समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है। मिर्गी बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक किसी भी उम्र में हो सकती है।

ऐसा करना पड़ सकता है भारी

मस्तिष्क में असामान्य इलेक्ट्रिकल गतिविधि के कारण होती है। ऐसे समय में घबराकर मरीज को पकड़ना, उसके हाथ-पैर दबाना या मुंह में चम्मच, पानी व कोई दूसरी चीज डालना नुकसानदायक हो सकता है।

सर्वोदय अस्पताल में न्यूरोलाजी विभाग के निदेशक डॉ. अभिनव गुप्ता की मानें तो बच्चों को यह बीमारी होने पर अचानक एकटक देखना, कुछ बातों पर प्रतिक्रिया न देना या बार-बार कुछ पल के लिए ध्यान खो देना मिर्गी के संकेत हो सकते हैं।

कई बार इन लक्षणों को पढ़ाई में मन न लगना या ध्यान की कमी समझ लिया जाता है। लक्षण दिखने पर तुरंत न्यूरोलाजिस्ट से सलाह लेना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में फर्जी PUCC पर लगेगी लगाम, अपग्रेड होंगे प्रदूषण जांच केंद्र; सरकार देगी एक-एक लाख रुपये की मदद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।