Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर निर्माण कार्य से घंटों जाम

जागरण संवाददाता नोएडा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह सेक्टर-142 पर अंडरपास निर्माण कार्य के चलते व्यस्त समय में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक यातायात धीमी गति से चला। परी चौक जाने वाले मार्ग पर सेक्टर-96 के सामने अंडरपास निर्माण कार्य के चलते यातायात धीमी गति से चला।

By JagranEdited By: Updated: Fri, 01 Jul 2022 08:19 PM (IST)
Hero Image
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर निर्माण कार्य से घंटों जाम

जागरण संवाददाता, नोएडा : नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह सेक्टर-142 पर अंडरपास निर्माण कार्य के चलते व्यस्त समय में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक यातायात धीमी गति से चला। परी चौक जाने वाले मार्ग पर सेक्टर-96 के सामने अंडरपास निर्माण कार्य के चलते यातायात धीमी गति से चला। यातायात पुलिसकर्मी यातायात सामान्य बनाने में लगे रहे। मार्ग पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लगा। वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे।

एक्सप्रेस-वे की मरम्मत का काम समय सीमा में पूरा नहीं हो सका है। 30 जून तक काम पूरा करना चाहिए था, जो अब तक अधूरा है। काम पूरा होने में करीब एक महीने का और समय लगेगा। प्राधिकरण व निर्माण कंपनी की लापरवाही का खामियाजा लोगों को जाम में फंसकर भुगतना पड़ रहा है। इसी तरह एक्सप्रेस-वे पर ही सेक्टर-152 सफीपुर गांव के सामने अंडरपास का काम भी 30 जून तक पूरा हो जाना चाहिए था। यहां भी काम पूरा नही हो सका है। इसको पूरा होने में भी समय लगेगा। हालांकि यहां से गाड़ियां निकलनी शुरू हो गई हैं।

शुक्रवार को भी एक्सप्रेस-वे पर एमिटी यूनिवर्सिटी से लेकर डीएनडी फ्लाई-वे, महामाया फ्लाईओवर और कालिदी कुंज के पास जाम रहा। इससे ग्रेटर नोएडा से नोएडा के रास्ते दिल्ली जाने वाले लोगों को जाम में फंसना पड़ा। यातायात जाम में फंसे वाहन चालकों ने ट्वीट करके अपना गुस्सा जाहिर किया। सेक्टर-62 माडल टाउन गोलचक्कर, सेक्टर-38ए बोटेनिकल गार्डन, सेक्टर-18, सेक्टर-38 ए जीआइपी माल, सेक्टर-27, सेक्टर-44, सेक्टर-66, सेक्टर-50, डीएनडी लूप, सेक्टर-61 यू-फ्लैक्स, सेक्टर-58 लेबर चौक, सेक्टर-95 महामाया फ्लाईओवर, सेक्टर-62 माडल टाउन के पास जाम रहा।