विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दादरी की बहू बनी मिसेज उत्तर प्रदेश सीजन-4 की फर्स्ट रनर-अप, मिस बुल्गारिया ने पहनाया ताज

Published: Tue, 17 Nov 2026 04:29 PM (IST)

दादरी की बहू एवं हेयर व स्किन केयर विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी शर्मा ने मिसेज उत्तर प्रदेश क्वीन ऑफ उत्तर प्रदेश सीजन-4 में फर्स्ट रनर-अप का खिताब जीता है।

दादरी की बहू डॉ. पल्लवी शर्मा ने बनी ‘मिसेज उत्तर प्रदेश’ की फर्स्ट रनर-अप। फोटो-राजीव वशिष्ठ

दादरी की बहू डॉ. पल्लवी शर्मा ने बनी ‘मिसेज उत्तर प्रदेश’ की फर्स्ट रनर-अप। फोटो-राजीव वशिष्ठ

HighLights

  1. डॉ. पल्लवी शर्मा ने मिसेज उत्तर प्रदेश में फर्स्ट रनर-अप गोल्ड जीता।

  2. लखनऊ में मिस बुल्गारिया ने उन्हें ताज पहनाकर सम्मानित किया।

  3. दादरी की बहू डॉ. पल्लवी शर्मा हेयर व स्किन विशेषज्ञ हैं।

जागरण संवाददाता, नोएडा। दादरी की बहू एवं हेयर व स्किन केयर विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी शर्मा ने प्रदेश स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता मिसेज उत्तर प्रदेश क्वीन ऑफ उत्तर प्रदेश सीजन-4 में फर्स्ट रनर-अप गोल्ड का खिताब जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

लखनऊ के होटल रमाडा में 15 नवंबर 2026 को आयोजित भव्य समारोह में डॉ. पल्लवी शर्मा ने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, प्रतिभा और शानदार प्रस्तुति के दम पर यह उपलब्धि हासिल की।

मिस बुल्गारिया ने पहनाया ताज

समारोह के दौरान मिस बुल्गारिया ने मंच पर उन्हें ताज पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें ट्रॉफी और उपलब्धि प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया। डॉ. पल्लवी शर्मा दादरी में ‘डॉ. पल्लवी शर्मा स्किन, हेयर एंड लेजर क्लिनिक’ का संचालन करती हैं।

चिकित्सा क्षेत्र की पेशेवर जिम्मेदारियों के साथ वह परिवार की जिम्मेदारियां भी बखूबी निभाती हैं। वह दो बच्चों की मां हैं, जिनमें बेटी 9 वर्ष और बेटा 7 वर्ष का है।

WhatsApp Image 2026-11-17 at 4.23.40 PM

जिम्मेदारियों के बीच हासिल की सफलता

उनके पति पवन शर्मा व्यवसायी हैं। परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियों के बीच अपने पेशे व रुचियों के लिए समय निकालकर यह सफलता हासिल करना उनकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास को दर्शाता है। उनकी उपलब्धि से दादरी क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में लूट, पहले बोनट पर गिरा बदमाश; फिर साथी ने भटकाया ध्यान और पलक झपकते ही ले उड़े iPhone

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।