विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

23 साल से सिर्फ आश्वासन, दादरी में छठ पूजा के लिए अब तक नहीं बना स्थाई घाट; फिर उठी मांग

Published: Tue, 10 Nov 2026 04:09 PM (GMT+05:30)

दादरी में भगवान विश्वकर्मा एवं छठ पूजा समिति द्वारा 24वें विशाल छठ पूजा आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह आयोजन 23 वर्षों से निरंतर हो रहा है।

23 साल से निरंतर हो रही स्थाई घाट की मांग। जागरण

23 साल से निरंतर हो रही स्थाई घाट की मांग। जागरण

HighLights

  1. दादरी में 24वें विशाल छठ पूजा आयोजन की तैयारियां जारी।

  2. समिति 23 वर्षों से निरंतर छठ पूजा का आयोजन कर रही है।

  3. कृत्रिम घाट बनाकर हजारों श्रद्धालु सूर्य देव को अर्घ्य देंगे।

जागरण संवाददाता, दादरी। भगवान विश्वकर्मा एवं छठ पूजा समिति द्वारा इस वर्ष दादरी में 24वां विशाल छठ पूजा आयोजन किया जाएगा। समिति वर्ष 2003 से निरंतर छठ पूजा का आयोजन कराती आ रही है। इस बार भी आमका रोड पर सिद्धि विनायक स्कूल के पीछे खेत में पक्का कृत्रिम घाट बनाकर पूजा होगी।

समिति के अनुसार, 2002 में आयोजन की शुरुआत सामुदायिक भवन, नहर के पास से हुई थी। वर्ष 2017 से आयोजन इसी खेत में किया जा रहा है। हर वर्ष खेत में पक्का कृत्रिम घाट बनाया जाता है, जिसमें भरे जल में खड़े होकर व्रती भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य समर्पित करते हैं।

छठ के लिए स्थाई घाट की मांग 

पूजा के लिए दादरी नगर व आसपास से हजारों श्रद्धालु आते हैं। छठ पूजा के लिए बड़े स्थान पर स्थाई घाट की मांग लगातार की जाती रही है, लेकिन 23 वर्षों से मात्र आश्वासन ही मिलता रहा है। इसके बावजूद समिति हर वर्ष पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ आयोजन कराती है।

आयोजन को लेकर संयोजक संरक्षक सुधीर वत्स के आवास पर बैठक हुई ,और पूजा स्थल पर जोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी गई है।

घाट निर्माण में सुधीर वत्स, ठा. सत्येंद्र सिंह, चंद्रिका राम, रामजी सिंह, लोकनाथ शाह, दशरथ शाह, रामचंद्र महतो, किशोरी महतो, एड. संदीप राणा, वीरेंद्र महतो, श्याम बाबू राय, ए. के. पांडेय, हरेंद्र महतो, रमेश पासवान, विकास महतो, शशिकांत श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता, उमेश महतो, राजदेव यादव, हरकेश प्रसाद, विश्वनाथ सिंह, डॉ. त्रिलोकचंद वत्स, दिलीप शाह, वीरेंद्र साहनी, छाया रानी, मनोज शाह, सुभाष मिश्रा, जितेंद्र कुमार, रामचंद्र यादव, मुंशी यादव, विनोद सिंह, ब्रजेश सिंह, दीपक मिश्रा, सुरेश राय, चीकू मिश्रा, अनिल प्रजापति, मिथलेश गुप्ता, दीपक कुमार गुप्ता, अरुण महतो, नीतेश कुमार, कन्हैया शाह आदि का सहयोग रहा है।

पूजा कार्यक्रम

  • शुक्रवार, 13 नवंबर,नहाय खाय
  • शनिवार, 14 नवंबर,सांय सूर्य अर्घ्य
  • रविवार, 15 नवंबर,रात्रि जागरण
  • रविवार रात 9 बजे से प्रभु इच्छा तक

यह भी पढ़ें- छठ पूजा 2026: साहिबाबाद में घाटों की बदहाली से कैसे अर्घ्य देंगे श्रद्धालु? 75% तक काम अधूरे

यह भी पढ़ें- छठ पूजा पर बिहार-यूपी जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली-NCR के स्टेशनों से चलेंगी 31 स्पेशल ट्रेनें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।