नोएडा के 24 गांवों के हजारों लोगों को मिली बड़ी राहत, 10 महीनों से लटका दादरी रसूलपुर प्यावली पुल बनकर तैयार
दादरी-रसूलपुर-प्यावली गंग नहर पर 10 महीने की देरी से बन रहा पुल आखिरकार पूरा हो गया है। इसके खुलने से ...और पढ़ें
-1793878543691_m.webp)
10 महीने से अधर में लटका दादरी रसूलपुर प्यावली पुल बनकर तैयार। जागरण
HighLights
दादरी-रसूलपुर-प्यावली गंग नहर पुल का निर्माण पूरा हुआ।
10 महीने की देरी के बाद आवागमन अब सुचारु।
24 गांवों के हजारों लोगों को आवागमन में राहत।
संवाद सहयोगी, दादरी (नोएडा)। नोएडा में दादरी-रसूलपुर-प्यावली गंग नहर पर बन रहा पुल, जो सिंचाई विभाग और ठेकेदार की लापरवाही का नमूना बन गया था, आखिरकार बनकर तैयार हो गया। पुल पर वाहनों का आवागमन सुचारू और सुरक्षित रूप से शुरू हो गया है, जिससे 24 गांवों के हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है।
बता दें कि 316.44 लाख रुपये की लागत वाले इस पुल का उद्घाटन 16 जनवरी को भाजपा के पश्चिम यूपी अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया, विधायक तेजपाल नागर व जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने किया था। तय समय के अनुसार, जून तक पुल जनता को समर्पित होना था, लेकिन 10 माह बाद भी काम अधूरा था।
धौलाना-पिलखुवा से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग
वहीं, इस देरी को दैनिक जागरण ने 26 अक्टूबर के अंक में प्रमुखता से उठाया था। यह पुल दादरी को बिसाहड़ा, प्यावली, रसूलपुर, एनटीपीसी होते हुए हापुड़ के धौलाना-पिलखुवा से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर है।
हजारों लोगों को मिली राहत
पुल बंद होने से रोजाना हजारों वाहनों को प्यावली गांव के अंदर से वाया सीधीपुर करीब आठ किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा था। वैकल्पिक कच्चा मार्ग कीचड़ और गड्ढों से भरा था, जहां रोजाना बाइक सवार फिसलकर घायल हो रहे थे। स्कूली बच्चों व बुजुर्गों का निकलना मुश्किल हो गया था।
वहीं, खबर छपने के बाद सिंचाई विभाग हरकत में आया और बचे हुए काम को तेजी से पूरा कराया। अब पुल पर आवागमन शुरू होने से लोगों को लंबा चक्कर और कीचड़ भरे रास्ते से मुक्ति मिल गई है।
यह भी पढ़ें- नोएडा एलिवेटेड रोड मरम्मत में देरी पर उठे सवाल, लोगों ने जताई नाराजगी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।