छठ से पहले यमुना की लहरों पर तैरता जहरीला झाग, ओखला बैराज पर केमिकल के छिड़काव से सफाई की कोशिश
दिल्ली-एनसीआर में छठ महापर्व की तैयारियां चल रही है। यमुना में फैले जहरीले झाग को हटाने के लिए ओखला बैराज पर केमिकल का छिड़काव कर सफाई की जा रही है।
HighLights
दिल्ली-एनसीआर में छठ महापर्व की तैयारियां धूमधाम से जारी।
यमुना में जहरीले झाग को हटाने के लिए केमिकल छिड़काव।
ओखला बैराज पर सफाई अभियान, व्रती देंगी अर्घ्य।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में छठ महापर्व की तैयारी धूमधाम से की जा रही है। शनिवार को खरना मनाने के बाद रविवार को व्रति यमुना घाट पर शाम में सूर्यदेव को अर्घ्य देने पहुंचेंगी। हालांकि उससे पहले यमुना में फैली प्रदूषण रूपी झाग को खत्म करने के लिए केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है।
दिल्ली-एनसीआर में छठ व्रतियों के लिए कई घाट के निर्माण किए गए हैं। जहां छठ व्रति रविवार और सोमवार को अर्घ्य देनें पहुंचेंगी।
ओखला बैराज के पास केमिकल का छिड़काव
छठ पूजा से पहले यमुना की सफाई के लिए नोएडा के ओखला बैराज के पास झाग को खत्म करने के लिए केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है।

कालिंदी कुंज के पास यमुना में झाग
नई दिल्ली के कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी में जहरीला झाग देखने को मिला। झाग को हटाने के लिए एंटी-फोमिंग केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है। फोटो-पीटीआई

बापू पार्क में सजाया गया छठ घाट
दिल्ली के मंगोलपूरी के बापू पार्क में छठ पूजा का आयोजन भव्य स्तर पर किया गया है। इसके लिए छठ घाट पर लेजर शो का इंतजाम किया गया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके की जूता फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौजूद