विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में युवा शक्ति दल अध्यक्ष के बिगड़े बोल, Video जारी कर CEC ज्ञानेश कुमार को दी गर्दन काटने की धमकी

Published: Sat, 26 Sep 2026 11:56 PM (IST)

नोएडा के रवि गौतम ने सीईसी ज्ञानेश कुमार की गर्दन काटने का एलान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीईसी ने भाजपा को जिताने के लिए पद का दुरुपयोग किया।

युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया सीईसी ज्ञानेश कुमार के गर्दन काटने का एलान।

युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया सीईसी ज्ञानेश कुमार के गर्दन काटने का एलान। 

HighLights

  1. रवि गौतम ने गर्दन काटने का एलान किया

  2. सीईसी पर भाजपा पक्षपात का आरोप

  3. देश-संविधान के लिए खतरा बताया

जागरण संवाददाता, नोएडा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब नोएडा सेक्टर 63 के रहने वाले युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौमत ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के गर्दन काटने की धमकी दे डाली है।

शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित हुआ। चार मिनट के वीडियो में रवि गौतम कहा है कि अगर सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति एक हत्या माफ करने का अवसर दें तो वह ज्ञानेश कुमार की गर्दन काटना चाहते हैं।

सीईसी पर लगाए कई गंभीर आरोप

उन्होंने देश की आवाम का अधिकार और युवाओ का रोजगार काटा है। एक राष्ट्रीय पार्टी को जिताने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया। हर चुनाव में वोट कटवाई। पार्टी के दो बड़े नेताओं के इशारे पर काम किया। कई नेताओं को भी चुनाव हरवाने में भूमिका रही।

इनके दम पर 400 पार जैसी बड़ी-बड़ी बातें बोली गईं। हर सरकारी संस्थाओं में ऐसे लोगों के होने का अंदेशा जताया। उनको देश और संविधान को खोखला करने वाला और दिल्ली में केजरीवाल और बसपा को खत्म करने वाला बताया। बता दें कि पिछले दिनों रवि गौतम मेरठ के एसएसपी से विवाद के बाद चर्चा में आए थे।

यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को INDI गठबंधन बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार को हटाने पर विपक्ष का जोर

यह भी पढ़ें- 'भाजपा को सत्ता दिलाने के लिए कराया गया SIR', ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना