विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाह, क्या रफ्तार है! अब AI से लैस सी-ट्रू मशीन महज 1 मिनट में परखेगी 600 उत्पाद, पलक झपकते ही पकड़ लेगी सारी खामी

Published: Thu, 26 Nov 2026 04:38 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा में आयोजित पीएमईसी इंडिया में एआई-आधारित 'सी-ट्रू' नामक स्वचालित विजुअल इंस्पेक्शन मशीन प्रदर्शित की गई है। यह मशीन एक मिनट में 600 उत्पादों की गुणवत्ता जांच कर छोटी से छोटी खामी पहचानकर खराब उत्पादों को स्वचालित रूप से अलग कर सकती है।

ग्रेटर नोएडा एआई सी-ट्रू मशीन से औद्योगिक उत्पादन में गुणवत्ता जांच हुई तेज ( फोटो स्रोत : जागरण )

ग्रेटर नोएडा एआई सी-ट्रू मशीन से औद्योगिक उत्पादन में गुणवत्ता जांच हुई तेज ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. एआई-आधारित सी-ट्रू मशीन 600 उत्पाद प्रति मिनट जांचेगी।

  2. यह मशीन उत्पादों में छोटी से छोटी खामी पहचानकर अलग करती है।

  3. पीएमईसी इंडिया में प्रदर्शित, गुणवत्ता जांच को तेज बनाएगी।

आशीष चौरसिया, ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक उत्पादन के क्षेत्र में एआई और आधुनिक कैमरा तकनीक की मदद से गुणवत्ता जांच की प्रक्रिया को अधिक तेज और सटीक बनाया जा रहा है।

इसी दिशा में सी-ट्रू नाम से विकसित आटोमेटेड विजुअल इंस्पेक्शन मशीन एक मिनट में 600 उत्पादों की जांच करने में सक्षम है। इसे नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित तीन दिवसीय फार्मास्युटिकल मशीनरी एंड इक्विपमेंट कनवेंशन (पीएमईसी) इंडिया में प्रदर्शित किया गया।

उत्पादों को स्वचालित तरीके से अलग किया जाएगा

मशीन में हाई पिक्सल और हाई फ्रेम रेट कैमरों के साथ एआइ आधारित डीप लर्निंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इससे उत्पादों में मौजूद छोटी से छोटी खामी की पहचान कर खराब उत्पादों को स्वचालित तरीके से अलग किया जा सकता है।

कंपनी के पदाधिकारी ने बताया कि मशीन की प्रमुख विशेषताओं में फिलिंग वॉल्यूम की जांच, उत्पादों में दिखाई देने वाले कणों की पहचान और कास्मेटिक डिफेक्ट का पता लगाना शामिल है।

निरीक्षण की प्रक्रिया को किया जाएगा कस्टमाइज 

जरूरत के अनुसार हाई वोल्टेज लीकेज डिटेक्शन, वैक्यूम या प्रेशर डिके मेथड और हेडस्पेस गैस एनालिसिस जैसी सुविधाएं भी जोड़ी जा सकती हैं। इस तकनीक की खासियत कैमरा नान-ट्रैकिंग विजुअल इंस्पेक्शन सिस्टम है।

इससे स्थिर और स्पष्ट तस्वीरें प्राप्त कर उत्पादों की जांच की जाती है। मशीन में सर्वो-ड्रिवन सिस्टम लगाया गया है, जो तेज गति के साथ स्थिर रोटेशन सुनिश्चित करता है।

अलग-अलग उत्पादों और उनकी खामियों के अनुसार निरीक्षण की प्रक्रिया को कस्टमाइज भी किया जा सकता है।

खराब उत्पाद अपने आप हो जाते हैं अलग

मशीन में इस्तेमाल होने वाली एआइ तकनीक उत्पादों में मौजूद खामियों की पहचान और उनको अलग करती है। जांच में खराब पाए गए उत्पादों को स्वचालित रूप से अलग कर दिया जाता है। मशीन में सांख्यिकीय रिपोर्ट तैयार करने की सुविधा भी है।

अगर उत्पादन के दौरान कोई बोतल गिर जाती है तो इनफीड मानिटरिंग सिस्टम अलार्म बजाकर मशीन को बंद कर सकता है।

मशीन के साफ्टवेयर में रेसिपी मैनेजमेंट, तीन स्तर का यूजर प्रिविलेज, इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर और आडिट ट्रेल जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसके माध्यम से डाटा को डाउनलोड, स्टोर, बैकअप और प्रिंट किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा का कैबिनोज अपार्टमेंट अंधेरे में डूबा, 49 लाख बकायों की कटी बिजली, लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।