विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ताजनगरी के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, आगरा के मास्टर प्लान को जल्द मिल सकती है हरी झंडी

Published: Wed, 18 Nov 2026 07:56 AM (IST)

यमुना प्राधिकरण ने आगरा के नए शहर के मास्टर प्लान को मंजूरी के लिए शासन को भेजा है, जिससे 14 हजार हेक्टेयर में औद्योगिक और आवासीय विकास होगा।

ताजनगरी के विकास को मिलेगी नई रफ्तार ( एआई जेनरेटेड इमेज)

ताजनगरी के विकास को मिलेगी नई रफ्तार ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. आगरा के नए शहर का मास्टर प्लान शासन को भेजा।

  2. 14 हजार हेक्टेयर में औद्योगिक व आवासीय शहर बनेगा।

  3. प्रदूषण मुक्त उद्योग और हरित क्षेत्र विकसित होंगे।

अरविंद मिश्रा, ग्रेटर नोएडा। आगरा में नए शहर के मास्टर प्लान को प्रदेश सरकार की मंजूरी जल्द मिल सकती है। यमुना प्राधिकरण ने न्यू आगरा के मास्टर प्लान को स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया है।

14 हजार हेक्टेयर में नया शहर बसाया जाएगा। शासन से मास्टर प्लान को स्वीकृति के बाद यीडा जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करेगा। यमुना प्राधिकरण के फेज दो में शामिल आगरा अर्बन शहर को औद्योगिक शहर के तौर पर विकसित किया जाएगा।

प्रदूषण मुक्त उद्योग होंगे स्थापित

इसमें प्रदूषण मुक्त उद्योग स्थापित होंगे। उद्योगों के साथ शहर में आवासीय और संस्थागत गतिविधियों के लिए भी सेक्टर विकसित होंगे। सुनियोजित शहरी विकास के साथ उद्योगों और रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे। नए शहर में प्रदूषण मुक्त और पर्यावरण के अनुकूल विकसित किया जाएगा।

यीडा सीईओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि मास्टर प्लान को स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया गया है। शासन से स्वीकृति के बाद शहर के विकास की योजना पर काम शुरू किया जाएगा।

शहर के ढांचागत विकास पर होगा काम शुरू

जमीन क्रय या अधिग्रहण कर विकास योजनाएं निकाली जाएंगी। शहर के ढांचागत विकास पर काम शुरू होगा। सड़क, बिजली, पानी, सीवर के साथ ट्रांसपोर्ट आदि बुनियादी ढांचागत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उद्योग के साथ आवासीय योजनाएं निकाली जाएंगी।

शहर को पर्यटन व हरित क्षेत्र के तौर पर विकसित किया जाएगा। इससे शहर में रहने वालों को प्रदूषण मुक्त वातावरण मिल सके। इसे ध्यान में रखते हुए ही ट्रांसपोर्ट सिस्टम विकसित किया जाएगा। प्रदूषण मुक्त उद्योग स्थापित किए जाएंगे। ग्रीन बेल्ट, पार्क के अलावा बफर जोन बनाकर हरित क्षेत्र को संरक्षित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- नोएडा सेक्टर 51 में गांजा बिक्री और असामाजिक गतिविधियां, आरडब्ल्यूए ने बढ़ाई पेट्रोलिंग की मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।