मुजफ्फरनगर में स्टेडियम चौकी इंचार्ज अरुण चाहर की मौत, पानीपत-खटीमा हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मारी कार में टक्कर
मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में स्टेडियम चौकी प्रभारी अरुण चाहर की मौत हो गई। ...और पढ़ें

अरुण चाहर का फाइल फोटो।
HighLights
मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में चौकी प्रभारी अरुण चाहर की मौत।
पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन से हुई टक्कर।
गंभीर रूप से घायल चाहर को अस्पताल में मृत घोषित किया गया।
जागरण संवाददाता, जानसठ (मुजफ्फरनगर)। पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की देर रात चित्तौड़ा कट के पास हुए सड़क हादसे में मुजफ्फरनगर पुलिस की स्टेडियम चौकी प्रभारी अरुण चाहर की मौत हो गई। उनकी स्विफ्ट कार की टक्कर अज्ञात वाहन से हो गई थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ लेकर पहुंची, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मूल रूप से आगरा थाना कागारौल क्षेत्र के बसेरी चाहर के रहने वाले अरुण चाहर जनपद के थाना सिविल लाइन की स्टेडियम चौकी प्रभारी के पद पर तैनात थे।

कार हादसे के बाद पहुंचे पुलिस अधिकारी।
कार की टक्कर किसी अज्ञात वाहन से हुई
शनिवार की रात लगभग 11 बजे वह स्विफ्ट कार से जानसठ की ओर से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। इसी दौरान पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव चित्तौड़ा कट के पास उनकी कार की टक्कर किसी अज्ञात वाहन से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अरुण चाहर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चौकी प्रभारी को उपचार के लिए सीएचसी जानसठ पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एसपी सिटी सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे
दुर्घटना की सूचना पाकर एसपी सिटी सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
