दो चौकी प्रभारी और सिपाही निलंबित, 17 पर नजर; मुजफ्फरनगर एसएसपी सूरज राय की कार्रवाई से मची खलबली
मुजफ्फरनगर एसएसपी सूरज कुमार राय ने लापरवाही के आरोप में दो चौकी प्रभारी और एक सिपाही को निलंबित कर दिया ...और पढ़ें

एसएसपी सूरज राय।
HighLights
एसएसपी ने दो चौकी प्रभारी, एक सिपाही निलंबित किए
लापरवाही, चोरी के मामलों में कार्रवाई की गई
17 अन्य चौकी प्रभारी भी जांच के दायरे में
संवाद सहयोगी, मुजफ्फरनगर। एसएसपी सूरज कुमार राय ने शुक्रवार देर रात मंसूरपुर थाने की बेगराजपुर चौकी प्रभारी ललित कुमार व छपार थाने की बसेड़ा चौकी प्रभारी सुनील कुमार व सिपाही जय सिंह को लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया। अभी एसएसपी की नजर में 17 चौकी प्रभारी पर हैं। यह सभी अपने कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं। उनकी जांच कराई जा रही हैं। एसएसपी ने यह कार्रवाई अपने फीड बैक दस्ता की ओर से की गई जांच के बाद की।
एसएसपी ने जानकारी जुटाने के लिए बनाया है फीड बैक दस्ता
एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि बसेड़ा चौकी प्रभारी सुनील कुमार एवं सिपाही जय सिंह ने 6 नवंबर की रात में बैटरी चोर पकड़े थे जिन्हें छोड़ दिया गया। इसके अलावा मंसूरपुर थाने की बेगराजपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव जड़ौदा में दशहरा पर्व पर एक घर में चोरी हुई थी। इस घटना के बाद भैया दूज की रात में फिर से इसी घर के पास एक अन्य मकान में चोरी हो गई। दोनों मामलों में लापरवाही पाए जाने पर दोनों चौकी प्रभारी एवं सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
छोटी सी शिकायत भी मिलने पर गोपनीय रूप से जांच पड़ताल करता
उधर, सूत्रों ने बताया कि एसएसपी ने एक फीड बैक दस्ता बनाया हुआ है। जो छोटी सी शिकायत भी मिलने पर गोपनीय रूप से जांच पड़ताल करता है। दस्ते में दारोगा सहित तीन पुलिसकर्मी तैनात हैं। इस दस्ते ने एसएसपी को रिपोर्ट दी थी। इसके बाद एसएसपी क्षेत्रीय सीओ से जांच कराई। रिपोर्ट आने पर दोनों चौकी प्रभारी व सिपाही के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। सूत्र तो यह भी बताते है कि जिले में तैनात 17 चौकी प्रभारियों की भी एसएसपी ने गोपनीय जांच शुरू कराई है। जल्द ही परिणाम सामने आ सकते हैं।
एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि लापरवाही व भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फीड बैक दस्ता शिकायतकर्ता से मोबाइल पर काल कर बात करता है और जानकारी जुटा कर रिपोर्ट देता है।
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर के नए डीएम सुनील कुमार सिंह ने संभाला चार्ज, बोले- कानून व्यवस्था और जन कल्याण पर रहेगा फोकस