विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरनगर के नए डीएम सुनील कुमार सिंह ने संभाला चार्ज, बोले- कानून व्यवस्था और जन कल्याण पर रहेगा फोकस

Published: Sun, 15 Nov 2026 09:18 AM (IST)

डीएम सुनील कुमार सिंह ने मुजफ्फरनगर में कार्यभार संभाला, जहाँ उन्होंने कानून व्यवस्था और जन कल्याणकारी योजनाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

चार्ज लेने के दौरान डीएम।

चार्ज लेने के दौरान डीएम।

HighLights

  1. डीएम सुनील कुमार सिंह ने मुजफ्फरनगर में कार्यभार ग्रहण किया

  2. कानून व्यवस्था और जन कल्याणकारी योजनाओं पर रहेगा जोर

  3. सभी वर्गों के उत्थान और पात्रों को लाभ दिलाना प्राथमिकता

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। डीएम सुनील कुमार सिंह ने शनिवार शाम को जनपद में पहुंचकर चार्ज ग्रहण कर लिया। कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में उन्होंने चार्ज ग्रहण किया। अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से परिचय लिया।

इसके बाद आवास पर पहुंचे और निवर्तमान डीएम उमेश मिश्रा से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था और जन कल्याणकारी योजनाओं पर फोकस रहेगा। सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किए जाएंगे। अधिक से अधिक पात्रों को योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए प्रयासरत रहेंगे। 

सुनील कुमार सिंह वर्ष 2015 से 2017 तक एडीएम वित्त एवं राजस्व रहे हैं। कुछ समय के लिए उनके पास एडीएम प्रशासन का अतिरिक्त चार्ज भी रहा था। सुनील सिंह को प्रशासनिक व्यवस्था का लंबा अनुभव है।

सितंबर 2024 को आए थे डीएम उमेश मिश्रा

सितंबर 2024 को उमेश मिश्रा का जनपद मुजफ्फरनगर में डीएम पद पर तबादला हुआ था। दो साल से अधिक समय वो जनपद के डीएम रहे। इनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए। शुकतीर्थ में 200 करोड़ रुपये से अधिक कार्य कराए गए। शुकतीर्थ विकास परिषद कार्यालय की नींव रखी। कानून व्यवस्था का दुरुस्त रखने, सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन करने समेत प्रगतिशील किसानों को आगे बढ़ाने संबंधित कार्य किए। कलेक्ट्रेट को शहर से बाहर ले जाने की कार्ययोजना तैयार की गई, लेकिन विवाद के चलते कलेक्ट्रेट में ही स्थाई डीएम कार्यालय का निर्माण शुरू कराया।

यह भी पढ़ें- 2016 बैच के IAS सुनील कुमार सिंह मुजफ्फरनगर के नए जिलाधिकारी, उमेश मिश्रा बनाए गए विशेष सचिव


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।