2016 बैच के IAS सुनील कुमार सिंह मुजफ्फरनगर के नए जिलाधिकारी, उमेश मिश्रा बनाए गए विशेष सचिव
शासन ने मुजफ्फरनगर के प्रशासनिक हलके में बड़ा फेरबदल करते हुए डीएम उमेश मिश्रा का तबादला कर दिया है। नोएडा ...और पढ़ें

IAS सुनील कुमार सिंह व उमेश मिश्रा।
HighLights
डीएम उमेश मिश्रा का नगर विकास विभाग में तबादला हुआ।
सुनील कुमार सिंह मुजफ्फरनगर के नए जिलाधिकारी बने।
सुनील सिंह पहले भी मुजफ्फरनगर जिले में एडीएम रह चुके।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। शासन ने प्रशासनिक हलके में बड़ा फेरबदल किया है। डीएम उमेश मिश्रा का तबादला नगर विकास विभाग में विशेष सचिव के पद पर किया है। वहीं, नोएडा विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार सिंह को डीएम की जिम्मेदारी मिली है। सुनील कुमार सिंह पूर्व में एडीएम वित्त एवं राजस्व रहे हैं। उन पर कुछ समय के लिए एडीएम प्रशासन का अतिरिक्त चार्ज भी रहा है।
सितंबर 2024 को उमेश मिश्रा का जनपद मुजफ्फरनगर में डीएम पद पर तबादला हुआ था। दो साल से अधिक समय वो जनपद के डीएम रहे। इनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए। शुकतीर्थ में 200 करोड़ रुपये से अधिक कार्य कराए गए। शुकतीर्थ विकास परिषद कार्यालय की नींव रखी। कानून व्यवस्था का दुरुस्त रखने, सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन करने समेत प्रगतिशील किसानों को आगे बढ़ाने संबंधित कार्य किए। कलेक्ट्रेट को शहर से बाहर ले जाने की कार्ययोजना तैयार की गई, लेकिन विवाद के चलते कलेक्ट्रेट में ही स्थाई डीएम कार्यालय का निर्माण शुरू कराया।
वहीं, शहर को जाम से मुक्ति दिलाने को कई बार व्यापारियों से संवाद किया। शिवचौक को डवलेप करने की कार्ययोजना अधूरी रह गई, इस पर व्यापारियों से सहमति नहीं बन सकी। उधर, सुनील कुमार सिंह वर्ष 2015 से 2017 तक एडीएम वित्त एवं राजस्व रहे हैं। कुछ समय के लिए उनके पास एडीएम प्रशासन का अतिरिक्त चार्ज भी रहा था। सुनील सिंह को प्रशासनिक व्यवस्था का लंबा अनुभव है। वे जनपद की महत्वूर्ण स्थलों और यहां की जीवनशैली से अच्छी तरह परिचित हैं।
2016 बैच के IAS
सेवा और कैडर
वे भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2016 बैच के अधिकारी हैं। उन्हें राज्य सिविल सेवा (PCS/SCS) से पदोन्नत कर आईएएस कैडर आवंटित किया गया था।