पन्नी खोलकर देखा तो सहम गया लोगों का दिल, मुजफ्फरनगर नाले में मृत मिला नवजात; लोग बोले- ऐसी क्या मजबूरी?
खतौली में बुढ़ाना रोड स्थित नाले में पन्नी में लिपटा एक नवजात शिशु का शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी ...और पढ़ें

खतौली नवजात के शव को पोस्टमार्टम भेजने की कार्रवाई करती पुलिस।-जागरण
HighLights
खतौली के नाले में पन्नी में लिपटा नवजात का शव मिला
पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू
सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फेंकने वालों की पहचान की जा रही है
संवाद सहयोगी, खतौली (मुजफ्फरनगर)। शनिवार को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। बुढ़ाना रोड नाले में पन्ना में लिपटा शव पड़ा मिला। पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के भिजवा दिया है। नवजात शिशु को फेंककर जाने वालों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं।
शनिवार की सुबह लगभग सात बजे की है। बुढ़ाना रोड स्थित नाले में सफाई कर्मियों ने नाले में पन्नी में लिपटा नवजात का शव पड़ा देखा। इसे देख वह सन्न रह गए। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और नवजात शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पन्नी में लपेटकर नाले में फेंका, दम घुटने से हुई मौत
इंस्पेक्टर दिनेशचंद्र बघेल ने बताया कि नवजात लड़का था। वह स्वस्थ अवस्था में था और संभवत दम घुटने से उसकी मौत हुई है। उसे किसने और क्यों फेंका गया है। इसकी छानबीन की जा रही है। इस घटना को लेकर सड़क औेर उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद ली जा रही है। जल्द नवजात शिशु को नाले में फेंकने वालों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।

आखिर क्यों नसीब नहीं हो सका मां का आंचल।
शहर में तरह-तरह की चर्चाएं
नाले में नवाजत शिशु का शव मिलने की घटना ने सभी के मन को झकझोर दिया। पन्नी में लिपटे नवजात के शव को देख हर काेई सन्न था। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। लोग मासूम को फेंकने वाली मां को द्वोष दे रहे थे। हर व्यक्ति एक ही बात कह रहा था कि ऐसी क्यां मजबूरी बनी,जो फूल से मासूम को मां का आंचल नसीब नहीं हो सका और उसे जन्म लेते ही क्यों मार दिया गया।
यह भी पढ़ें- आज का मौसम: चक्रवात अर्नब से सर्दी का अहसास, स्कूल-कॉलेज बंद, बचाव को आगरा प्रशासन की एडवाइजरी जारी
नवजात के शव को नोंच सकते थे कुत्ते
सफाई कर्मियों की नजर मेन गंदे नाले में पन्नी में लिपटे नवजात शिशु पर नहीं पड़ी होती तो वह कुत्तों का शिकार हो सकता था,लेकिन उससे पहले ही उसे निकाल लिया गया। नवजात शिशु को फेंककर जाने वालों की पहचान होने पर ही इस घटना की सच्चाई उजागर हो सकेगी।
