विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

 दिवाली से पहले बड़ी कार्रवाई, रसगुल्लों में मक्खियां मिलीं तो खाद्य विभाग ने 220 किलोग्राम नष्ट कराए

Published: Wed, 04 Nov 2026 01:22 PM (IST)

खाद्य सुरक्षा विभाग ने दीपावली से पहले मुजफ्फरनगर में मिष्ठान भंडारों का निरीक्षण किया। जौली रोड पर नेहा मिष्ठान भंडार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. दीपावली पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच

  2. नेहा मिष्ठान भंडार से 220 किलो रसगुल्ले नष्ट

  3. मक्खियां मिलने पर दुकानदार को नोटिस जारी

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिष्ठान भंडारों, दुकानों पर जांच की।

जांच के दौरान जौली रोड पर मिष्ठान भंडार पर बिक्री के लिए रखे रसगुल्लों में मक्खियां पड़ी मिलीं। इस पर तत्काल 220 किलोग्राम रसगुल्लों को नष्ट कराया गया। आरोपित दुकानदार के विरुद्ध नोटिस जारी किया गया है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मिठाइयों, खाद्य सामग्री की जांच करने में लगी है। सहायक आयुक्त द्वितीय अर्चना धीरान ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के साथ मिष्ठान भंडारों की जांच की।

कूकड़ा स्थित गोपाल जी स्वीट्स से गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य पदार्थ खोया का एक नमूना भरा गया। जौली रोड स्थित नेहा मिष्ठान भंडार पर रस माधुरी रसगुल्लों का भी नमूना भरा गया। यहां दो ड्रम में भरे रसगुल्लों में मक्खियां पड़ी मिली। इसे टीम ने खाने योग्य नहीं माना है।

इस पर लगभग 220 किलोग्राम रसगुल्लों को नष्ट कराया गया। सहायक आयुक्त अर्चना धीरान ने बताया कि दीपावली पर्व के दृष्टिगत जांच तेज की गई है। मिलावट एवं संदेहजनक वस्तु मिलने पर उसे तत्काल नष्ट कराया जाएगा। संबंधित कारोबारी के विरुद्ध कार्रवाई एवं जुर्माना दोनों की जाएगी।

यह भी पढ़ें- काजू कतली से लेकर रस्सी बम तक... दिवाली पर बरेली के बाजारों में आई ‘मिठाई और पटाखों’ वाली मोमबत्तियां!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।