विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरनगर में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, दिल्ली के फ्लैट में चल रही थी 'मिनी टकसाल', 3 गिरफ्तार

Published: Fri, 16 Oct 2026 12:35 PM (GMT+05:30)

मुजफ्फरनगर पुलिस ने नकली नोट बनाने और बाजार में खपाने वाले गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में बुढ़ना थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपितों के बारे में जानकारी देते एसएसपी सूरज कुमार राय। जागरण

मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में बुढ़ना थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपितों के बारे में जानकारी देते एसएसपी सूरज कुमार राय। जागरण

HighLights

  1. नकली नोट बनाने वाले गिरोह का मुजफ्फरनगर में खुलासा।

  2. मास्टरमाइंड बी फार्मा पास, दो साथी बीए शिक्षित।

  3. 5.26 लाख के नकली नोट, उपकरण दिल्ली से बरामद।

संवाद सहयोगी जागरण, मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने दिल्ली में स्कैन कर नकली नोट बनाने व बाजार में खपाने वाले मास्टरमाइंड व उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से पांच लाख 26 हजार के नकली नोट बरामद हुए। नकली नोट बनाने में प्रयुक्त किए जाने वाले लैपटाप, प्रिंटर व अन्य सामान बरामद हुआ है। मास्टरमाइंड बी फार्मा तक पढ़ा है तो दो आरोपितों ने बीए तक शिक्षा प्राप्त की है।

एसएसपी सूरज कुमार राय ने गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि बुढ़ाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित वाजिद के होटल के बराबर में बुढ़ाना कांधला मार्ग पर ट्यूबवेल के पास खड़े हैं, उनके पास नकली नोट हैं। पुलिस ने वहां तीन आरोपितों को पकड़ कर पूछताछ कर तलाशी ली तो नकली नोट बरामद हुए।

आरोपित शुभम ने बताया कि उसका फ्लैट दिल्ली नरेला में है। वहां पर वे लोग नकली नोट बनाते हैं। इसके बाद फ्लैट की तलाशी ली तो वहां से एक लाख 26 हजार 500 रुपये के नकली नोट व नकली नोट बनाने के लिए उपयोग होने वाले लैपटाप, कलर प्रिंटर, काटन पेपर बंडल, बटर पेपर बंडल आदि बरामद किया। तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इस गिरोह के बरेली, देहरादून व महाराष्ट्र निवासी तीन साथियों की तलाश है।

81207328

मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में बुढ़ना थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपितों से बरामद नकली नोट। जागरण


 

एसएसपी ने कहा कि पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम दिया जा रहा है। इस दौरान एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक, बुढ़ाना कोतवाली प्रभारी सुभाष अत्री भी मौजूद रहे। गिरफ्तार महेंद्र देहरादून में साल्वेंट थोक में बेचने की दुकान चलाता है। वह और उसका साथी टीनू बीए पास हैं। शुभम बी फार्मा पास है। उसके साथी नकली नोट बनाने व बाजार में चलाने का काम करते हैं।

इनको किया गिरफ्तार

  • शुभम निवासी ग्राम सांकरोद थाना खेकड़ा जनपद बागपत, हाल निवासी मंशा देवी अपार्टमेंट नरेला थाना नरेला, दिल्ली।
  • महेंद्र निवासी ग्राम कनौठा थाना सतपुली, जनपद पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड।
  • टीनू निवासी ग्राम दौलतपुर थाना सरधना जनपद मेरठ।

यह भी पढ़ें- मेरठ और आसपास के जि‍लों में बरसात, IMD ने सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के लिए जारी कि‍या ऑरेंज अलर्ट

यह भी पढ़ें- तहसीन ने कृष्णा पंडित बनकर बुजुर्ग को लगाया 39 लाख का चूना, दिया था गड़े हुए सोने का झांसा