विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तहसीन ने कृष्णा पंडित बनकर बुजुर्ग को लगाया 39 लाख का चूना, दिया था गड़े हुए सोने का झांसा

Published: Thu, 15 Oct 2026 12:35 PM (GMT+05:30)

दिल्ली में एक 79 वर्षीय व्यक्ति को तांत्रिक अनुष्ठानों के नाम पर ₹54 लाख से अधिक की धोखाधड़ी का शिकार ...और पढ़ें

तहसीन ने कृष्णा पंडित बनकर बुजुर्ग को लगाया 39 लाख का चूना ( एआई जेनरेटेड इमेज )

तहसीन ने कृष्णा पंडित बनकर बुजुर्ग को लगाया 39 लाख का चूना ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. दिल्ली में तांत्रिक अनुष्ठान के नाम पर ₹54 लाख की ठगी।

  2. मुख्य आरोपी तहसीन 'कृष्ण पंडित' बनकर करता था धोखाधड़ी।

  3. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सामान बरामद किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से काफी हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

शोएब अली, महाकादर खान और "कृष्ण पंडित" बनकर आए एक व्यक्ति ने तांत्रिक अनुष्ठानों के जरिए जमीन में दबा हुआ पूर्वजों का सोना निकालने का झांसा देकर गिरिजेशन सिंह (79) के साथ धोखाधड़ी की। गिरिजेशन सिंह ने इस बारे में जब पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई, तो कई हैरान करने वाले तथ्य सामने आए।

आरोपी ने ठगे लाखों रुपए

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उन्होंने शिकायतकर्ता को एक असली सोने का सिक्का दिखाकर उनका भरोसा जीता और उनसे नकद और यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए लगभग 39,30,588 रुपये ले लिए।

आरोपियों ने शिकायतकर्ता के घर पर एक अनुष्ठान किया, जिसमें मिट्टी और नकली सोने के बिस्कुट से भरे स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल किया गया।

इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि उसे कोई नशीली दवा दी गई, जिससे वह बेहोश हो गया।

सामने आई कई हैरान करने वाली जानकारी 

होश में आने पर उसे पता चला कि उसकी अलमारी से लगभग 15 लाख रुपये कीमत के सोने के गहने गायब हैं। मामले की पुष्टि के बाद केस दर्ज किया गया और जांच शाहदरा जिले के 'स्पेशल स्टाफ' को सौंप दी गई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि "कृष्ण पंडित" का असली नाम तहसीन था। इसके बारे में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित अंबा विहार में पता चला था। पुलिस ने उसे फौरन गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उससे इस मामले को लेकर पूछताछ भी की गई।

बरामद वस्तुओं की जांच जारी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उसकी निशानदेही पर एक काले रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन, 2,73,000 रुपये नकद, गहने, तांत्रिक कपड़े, दो आधार कार्ड (तहसीन और कृष्ण शर्मा के नाम पर), एक पैन कार्ड, एक एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए गए।

यही नहीं, आरोपी ने शिकायतकर्ता का भरोसा जीतने के लिए "कृष्ण पंडित" बनते समय कृष्ण शर्मा की पहचान का इस्तेमाल किया था। बरामद की गई वस्तुओं और दस्तावेजों की जांच चल रही है।

वहीं, आगे की जांच के दौरान दो अन्य आरोपियों शोएब अली और महाकादर खान को भी पकड़ लिया गया, जिन्होंने कथित तौर पर शिकायतकर्ता की मुलाकात मुख्य आरोपी से कराई थी।

यह भी पढ़ें- चाईबासा में गाड़ी दिलाने के नाम पर ग्राहकों से लाखों की ठगी, शोरूम के मैनेजर और सेल्समैन पर केस दर्ज