मुजफ्फरनगर में हथियारों के जखीरे के साथ 20 युवक गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर और यूनिवर्सिटी के छात्र भी शामिल
मुजफ्फरनगर में भोपा पुलिस ने तीन कारों में सवार 20 युवकों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी ...और पढ़ें

भोपा पुलिस द्वारा कब्जे में ली गई कार
HighLights
भोपा पुलिस ने तीन कारों से 20 युवकों को पकड़ा।
लाइसेंसी-गैर लाइसेंसी सहित एक दर्जन हथियार बरामद हुए।
बिजनौर में जमीन कब्जे के विवाद से जुड़ा मामला।
संवाद सूत्र, मुजफ्फरनगर। भोपा थाना पुलिस ने शुकतीर्थ के खादर क्षेत्र में तीन कारों में सवार 20 युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से लाइसेंसी व गैर लाइसेंसी पिस्टल सहित एक दर्जन हथियार बरामद किए हैं। यह सभी बिजनौर के मंडावर क्षेत्र से शुकतीर्थ मार्ग से आते हुए गिरफ्तार किए गए। इनमें उत्तराखंड के थाना मंगलौर का हिस्ट्रीशीटर सुरेंद्र भी शामिल है।
मामला बिजनौर में एक जमीन पर कब्जे को लेकर चले आ रहे विवाद से जुड़ा होना बताया जा रहा है। गिरफ्तार युवकों में ग्राफिक ऐरा विश्वविद्यालय के छात्र भी शामिल हैं। सभी आरोपितों के खिलाफ भोपा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
सीओ राधा रमन सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर में भोपा पुलिस को सूचना मिली कि बिजनौर जिले के मंडावर थाना क्षेत्र की ओर से तीन कारों में सवार कुछ युवक हथियार लेकर आ रहे हैं। शुकतीर्थ चौकी प्रभारी विवेक चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुकतीर्थ क्षेत्र के खादर में लगभग तीन बजे चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक के बाद एक तीन संदिग्ध कारें आती दिखाई दीं। उन्हें रुकवाकर तलाशी ली तो उनमें से बड़ी संख्या में लाइसेंसी और अवैध हथियार व कारतूस बरामद हुए।
पुलिस की जांच जारी
हिरासत में लिए गए युवकों को छुड़ाने के लिए कुछ सफेदपोश नेताओं के भी पुलिस अधिकारियों के पास फोन आए। सभी युवकों को भोपा थाने में रखा गया हैं। हिरासत में लिए गए सभी युवकों से हथियार लेकर चलने के उद्देश्य के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं।
बताया गया कि भोकरहेड़ी निवासी किसी व्यक्ति ने बिजनौर के मंडावर में जमीन खरीदी है। वहां कब्जे को लेकर विवाद है। सभी युवक कारों में सवार होकर वहां गए थे और वापस आते समय पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इनमें भोकरहेड़ी निवासी गौरव व उत्तराखंड के थाना मंगलौर के गांव खेड़ा जट निवासी हिस्ट्रीशीटर सुरेंद्र भी शामिल है। इसकी भोपा प्रभारी आशुतोष कुमार ने पुष्टि की।
एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार युवकों में ग्राफिक ऐरा विश्व विद्यालय के एमबीए व बीटेक के छात्र भी हैं। मामला जमीन पर कब्जा लेने से जुड़ा है। बिजनौर में जमीन खरीदने वाले भोकरहेड़ी निवासी व्यक्ति ने ही बाहर से आए इन युवकों को बुलाया था। सभी से हथियारों के बारे व अन्य तथ्यों को लेकर पूछताछ की जा रही है। इतनी संख्या में बरामद हथियारों से खूनी संघर्ष भी हो सकता था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।