आसपा व AIMIM के सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के विरोध में उठी आवाज, मुजफ्फरनगर में लगे 'एंट्री बैन' के पोस्टर
आजाद समाज पार्टी और एआइएमआइएम के गठबंधन से बने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का मुजफ्फरनगर में विरोध शुरू हो गया है। ...और पढ़ें

मुजफ्फरनगर के मुहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के विरोध में लगाए गए पोस्टर। वीडियो ग्रैब
HighLights
मुजफ्फरनगर में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के विरोध में पोस्टर लगे।
पोस्टर में मोर्चा नेताओं, कार्यकर्ताओं के प्रवेश पर प्रतिबंध का संदेश।
आसपा जिलाध्यक्ष ने कहा, ऐसी हरकत करने वालों को जवाब मिलेगा।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। आजाद समाज पार्टी और एआइएमआइएम के गठबंधन के बाद बने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के विरोध में शहर के मुहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी में पोस्टर लगाए गए हैं। मुहल्ले में एक मकान की दीवार पर पोस्टर लगने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। बता दें कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की शनिवार को मेरठ में रैली हुई है।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर एवं हैदराबाद से सांसद तथा ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) ने गठबंधन किया है। इस गठबंधन ने मिलकर सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाया गया है, जिसके आधार पर चुनाव लड़ा जाएगा। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा ने रैली शुरू कर दी हैं।
मेरठ में पहली रैली हुई है। रविवार को खालापार के मुहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के विरोध में पोस्ट लगे देखकर लोगों ने इसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। पोस्टर के माध्यम से मुहल्ले में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के घुसने पर प्रतिबंध का संदेश दिया गया। उधर, आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष दिनेश बावरा ने कहा कि पोस्टर लगाए जाने की जानकारी नहीं है। इस तरह की हरकत करने वालों को जवाब दिया जाएगा।