मुजफ्फरनगर: रकम डबल करने का झांसा देने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 6.13 लाख रुपये बरामद
ककरौली पुलिस ने ग्रामीणों से रकम डबल करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के दो और सदस्यों को ...और पढ़ें

जानकारी देते पुलिस अधिकारीी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। ककरौली पुलिस ने ग्रामीणों से रकम डबल करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने अपने गांव समेत रिश्तेदारों और परिचितों को ठगी का शिकार बनाया है।
दोनों आरोपितों के कब्जे से लैपटाप, नोट गिनने की मशीन समेत चेक और पासबुक मिली है। पुलिस गिरोह की कुंडली खंगाल रही है। इस गिरोह के साइबर ठगों के साथ काम करने की आशंका है।
ग्रामीणों से रुपये वसूलकर क्रिप्टो करेन्सी के कारोबार में लगाए
मंगलवार शाम को एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने बताया कि सोमवार शाम को ककरौली पुलिस बेहड़ा सादात के निकट चेकिंग कर रही थी। तभी स्कूटी सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। इनके पास से मिली स्कूटी की डिग्गी खोलकर जांच कराई गई। जिसमें 6.13 लाख रुपये बरामद हुए। इनके अलावा बायोमीट्रिक मशीन, एटीएम स्वाइप मशीन, नोट गिनने की मशीन समेत चेक और पासबुक मिली है।
चेकबुक समेत एटीएम कार्ड और नोट गिनने की मशीन बरामद
एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों ने अपने नाम सुलेमान पुत्र मसूद अख्तर निवासी शाहअलीपुर कोटरा, बढ़ापुर व दानिश पुत्र खुर्शीद अहमद निवासी मुहल्ला पठानपुर नजीबाबाद, बिजनौर बताए हैं। आरोपितों ने बताया कि एटीएम कार्ड उनके गांव सलिमपुर कोटरा के लोगों के हैं। जिनके पासवर्ड भी ले रखे हैं।
यह भी पढ़ें- मुजफ्फनगर 120 करोड़ की ठगी: सेनेमी कंपनी की फरार संचालिका गिरफ्तार, पति पहले ही जेल में
पुलिस गिरोह की कुंडली कर रही चेक
एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने बताया कि लोगों को दो माह में पैसा डबल करने का झांसा देकर ठगी करते थे। पैसा खाते में आने के बाद उसे ऑनलाइन क्रिप्टो करेन्सी के कारोबार में लगाते थे। पुलिस इस गिरोह की कुंडली खंगाल रही है। गिरोह के दो सदस्य तौफीक और ताजिम निवासी सलेमपुर कोटरा, बिजनौर को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था।
