विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरनगर 120 करोड़ की ठगी: सेनेमी कंपनी की फरार संचालिका गिरफ्तार, पति पहले ही जेल में

Published: Wed, 03 Jun 2026 08:58 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2026 09:05 AM (IST)

पुलिस ने 120 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में सेनेमी कंपनी की संचालिका वंदना गौतम को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

गिरफ्तार

गिरफ्तार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, पुरकाजी(मुजफ्फरनगर)।  पुलिस ने सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद बनाने के नाम पर 120 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपित महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला ने अपने पति के साथ मिलकर सेनेमी कंपनी खोलकर लोगों से निवेश कराया था।

लोगों को 16 महीने में रकम ढाई गुना करने का झांसा दिया था। पुलिस इस मामले में महिला के पति समेत चार आरोपितों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।

पति और पत्नी ने मिलकर बनाई थी कंपनी

पुरकाजी के गांव खेड़की निवासी अमित कुमार गौतम और उसकी पत्नी वंदना गौतम ने मिलकर सेनेमी कंपनी बनाई थी। इस कंपनी के माध्यम से सौंदर्य प्रसाधन के विभिन्न उत्पाद बनाने का लोगों को झांसा दिया गया। जिसके चलते लोगों से 16 माह में रकम ढाई गुना करने का लालच देकर निवेश कराया। जिसमें पुरकाजी समेत आसपास के लगभग 1000 लोगों से निवेश के नाम पर 120 करोड़ रुपये जमा कराए गए।

कंपनी की संचालिका फरार चल रही थी

इसके लिए अपने साथियों सरफराज पुत्र यामीन, शादाब पुत्र उस्मान निवासी मुहल्ला झोझगान, पुरकाजी तथा सतीश शर्मा पुत्र रामशरण शर्मा निवासी विरला फार्म हाउस गोलकधाम हरीपुर कलां थाना रायवाला, देहरादून को साथ रखा था। रकम जमा कराने के बाद कंपनी बंद कर दंपति फरार हो गया था। पुलिस ने आठ सितंबर 2025 को महिला के पति अमित कुमार, उसके साथी सरफराज, शादाब और सतीश शर्मा को गिरफ्तार कर चुकी है। कंपनी की संचालिका वंदना गौतम फरार चल रही थी।

थानाध्यक्ष पुरकाजी डॉ. मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह आरोपित महिला वंदना गौतम निवासी खेड़की को शेरपुर अड्डे पर प्रतीक्षालय से गिरफ्तार किया गया। आरोपित महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।

4.55 करोड़ रुपये की संपत्ति हो चुकी कुर्क

लोगों से निवेश के नाम पर ठगी के आरोपितों की कोर्ट के आदेश पर पुलिस मार्च 2026 में 4.55 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क कर चुकी है। इसमें उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के ज्वालापुर में चार प्लाट, एक सफारी के अलावा आरोपित सरफराज के घर से बरामद 17.90 लाख रुपये के ब्यूटी प्रोडक्ट्स तथा कंपनी के ज्वालापुर के गोदाम से बरामद 3.71 लाख रुपये भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर वाटर स्क्रीन पर दिखेंगी कान्हा की मनमोहक लीलाएं, 20-25 मिनट का लेजर शो

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ की शान बढ़ाएगा तालानगरी का नया 'वेलकम टू अलीगढ़' प्रवेश द्वारण, 2.99 करोड़ रुपये होंगे खर्च