सुबह-सुबह FSDA की रेड से खलबली: मुजफ्फरनगर में चार लाख रुपये का कुट्टू आटा, धनिया-मसाला सील
खाद्य सुरक्षा विभाग ने नवरात्रि के दौरान मुजफ्फरनगर में बड़ी कार्रवाई की है। गुणवत्ता पर संदेह के चलते लगभग चार ...और पढ़ें

मुजफ्फरनगर में खाद्य सामग्री की जांच करती सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अर्चना धीरान। सौ विभाग
HighLights
नवरात्रि में खाद्य सुरक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई
मुजफ्फरनगर में चार लाख रुपये की सामग्री सील
कुट्टू आटा, मसाले गुणवत्ता संदेह पर बिक्री रोकी
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। नवरात्रि के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनपद में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। कुट्टू का आटा समेत साबुत एवं पिसे मसालों को संदेह के आधार पर सील किया गया है। लगभग चार लाख रुपये की खाद्य सामग्री की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मानते हुए बिक्री पर तत्काल रोक लगाई है।
सहायक आयुक्त खाद्य अर्चना धीरान व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग टीम द्वारा छपार में स्थित संदीप सिंह के प्रतिष्ठान संदीप ट्रेडर्स से खाद्य पदार्थ कुट्टू का आटा, हल्दी पाउडर, किशमिश व सॉस के एक-एक नमूने, गुणवत्ता में संदेह के आधार पर 2,000 का 20 किलो कुट्टू का आटा सीज किया गया।

मुजफ्फरनगर में गोशाला रोड पर मसाला चक्की पर पिसे और साबुत मसालों की जांच करती सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अर्चना धीरान। सौ: विभाग
कुट्टू का आटा, हल्दी-धनिया समेत साबुत मसाले सीज
शहर में गोशाला, शामली रोड स्थित खाद्य कारोबारी नफीस अहमद के मसाला सेन्टर पर से लगभग साढ़े तीन लाख रुपये के खाद्य पदार्थ साबुत हल्दी, पिसी हल्दी, साबुत लाल मिर्च, पिसी लाल मिर्च एवं साबुत धनिया का एक-एक नमूना तथा पिसा धनिया के दो नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। लगभग सभी 2,860 किलोग्राम पिसे एवं साबुत मसालों की बिक्री पर रोक लगाई गई है।
यह भी पढ़ें- आधी रात 5 जिलों की टीम ने मारा छापा: 24 लाख रु. का 3819 KG घी जब्त, कासगंज के कारोबारियों में खलबली
खाद्य सुरक्षा ने लगभग चार लाख रुपये की सामग्री सील
पचेंडा रोड पर मनोज प्रोविजन स्टोर से व्रत में प्रयोग किए जाने वाले खाद्य पदार्थ कुट्टू का आटा,कुट्टू की मिगी एवं साबूदाना का एक-एक नमूना भरा गया। यहां पर 25,200 रुपये का 210 किलो कुट्टू का आटा व 3.5 किलो कुट्टू की गिरी को सीज कर दिया गया।
