मुजफ्फरनगर: गलत भविष्यवाणी पर हुई पुजारी की हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर के भौराकलां में पुजारी स्वामी देवानंद भारती की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने पिता-पुत्र हाशिम और ...और पढ़ें

पुलिस गिरफ्त में पिता-पुत्र।
HighLights
पुजारी की हत्या में पिता-पुत्र हाशिम और जीशान गिरफ्तार।
पुत्र होने की गलत भविष्यवाणी से नाराज था जीशान।
पड़ोसी को फंसाने के लिए शव के पास फेंके फोटो।
संवाद सहयोगी, मुजफ्फरनगर। भौराकलां में गुंबद वाले शिव मंदिर के पुजारी स्वामी देवानंद भारती की हत्या के आरोप में भौराकलां निवासी हाशिम व उसके पुत्र जीशान को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने एक तीर से दो निशाने साधने का प्रयास किया था। पुजारी ने जीशान की पत्नी के लिए दवाई देकर पुत्र होने की भविष्यवाणी की थी, जो गलत निकली। इससे वह नाराज था। वहीं, पिता-पुत्र को उनका पड़ोसी परेशान करता था।
उन्होंने पुजारी की हत्या कर पड़ोसी को फंसाने की साजिश रची। घटनास्थल पर पड़ोसी युवक के फोटो फेेंक दिए। इन फोटो की वजह से पुलिस आरोपितों तक पहुंच गई।
भौराकलां के शिव मंदिर के पुजारी देवानंद भारती की हत्या का राजफाश
एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने बताया कि पुलिस ने जांच पड़ताल कर जानकारी जुटा ली थी। गुरुवार रात साढ़े आठ बजे बाइक पर जा रहे जीशान को भौराकलां में शिकारपुर रोड पर सिसौली मोड़ चौराहे से गिरफ्तार किया। उसके पिता को लगभग तीन बजे भौराकलां से गिरफ्तार किया। दोनों ने हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने दो तमंचे व घटना में प्रयुक्त ग्लैमर बाइक बरामद की। दोनों को जेल भेज दिया गया।
गांव के पिता-पुत्र अपने पड़ोसी को हत्याकांड में फंसाना चाहते थे
हाशिम ने बताया कि वह सिसौली का मूल निवासी है और दो साल से भौराकलां में रहता है। उसके चार पुत्र हैं। पत्नी की मृत्यु हो गई है। तीन बड़े पुत्रों को संपत्ति से बेदखल किया था। छोटे बेटे जीशान की पिछले वर्ष शादी की थी। इलाज कराने पर भी उसकी पत्नी आरजू को बच्चे नहीं हो पा रहे थे। दो बार गर्भपात भी हुआ था। एक दिन जीशान को पुजारी स्वामी देवानंद भारती मिले। उन्होंने जीशान को पत्नी के लिए दवाई देकर पुत्र होने की भविष्यवाणी की। डेढ़ माह पहले जीशान की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया।
यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका: पूर्व विधायक राजपाल सिंह सैनी ने छोड़ी पार्टी, सपा में हुए शामिल
धोखा होने पर पुजारी से जीशान की कहासुनी हो गई
धोखा होने पर पुजारी से जीशान की कहासुनी हो गई। धोखे से वह परेशान हो चले। वहीं, वे अपने पड़ोसी हरेंद्र से परेशान थे। वह आए दिन शराब पीकर उन्हें गाली देता था। हत्या कर पुजारी से धोखे का बदला लेने और पड़ोसी को हत्या में फंसाकर एक तीर से दो निशाने साधने की योजना बनाई। योजना के अनुसार जीशान ने हरेंद्र का मोबाइल लेकर उसकी डीपी का मोबाइल से फोटो खींच लिया।
यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों को बड़ी राहत, नई दिल्ली इंटरसिटी 5 नवंबर से ग्वालियर तक चलेगी
हाशिम ने तमंचे से पुजारी की गोली मार दी
भौराकलां में फोटो स्टूडियो चलाने वाले अपने एक दोस्त से उसके फोटो बनवा लिए। घटना करने के लिए वह दोनों पुजारी के पास मंदिर में पहुंचे। आवाज लगाकर कमरे का गेट खुलवाया था। जीशान ने बात की। हाशिम ने तमंचे से पुजारी को गोली मार दी। हरेंद्र के फोटो शव के पास फेंक दिए ताकि पुलिस उसे पकड़ कर जेल भेज दे।
