विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका: पूर्व विधायक राजपाल सिंह सैनी ने छोड़ी पार्टी, सपा में हुए शामिल

Published: Sat, 17 Oct 2026 08:30 AM (IST)

पूर्व विधायक राजपाल सिंह सैनी ने भाजपा छोड़कर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। यह कदम आगामी यूपी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक उठापटक का संकेत है।

पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व विधायक राजपाल सिंह सैनी।

पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व विधायक राजपाल सिंह सैनी।

HighLights

  1. राजपाल सैनी ने भाजपा छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।

  2. यह कदम आगामी यूपी विधानसभा चुनाव से पहले महत्वपूर्ण है।

  3. अखिलेश यादव की मौजूदगी में लखनऊ में सपा में शामिल।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव की बिसात बिछने से पहले राजनीतिक दलों में उठापटक शुरू हो गई है। पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व विधायक राजपाल सिंह सैनी ने भाजपा का साथ छोड़कर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। इससे पहले भी वह सपा में थे। वर्ष 2022 में खतौली विधानसभा सीट से रालोद-सपा के गठबंधन से चुनाव लड़े थे, जिसमें भाजपा के विधायक विक्रम सिंह के सामने हार गए थे।

खतौली विधानसभा सीट पर रालोद-सपा गठबंधन से लड़ा था चुनाव

मूल रूप से बुढ़ाना के गांव लुहसाना निवासी राजपाल सिंह सैनी ने वर्ष 1999 में बसपा के सहारे अपनी राजनीतिक पारी का आरंभ किया। वह इसी वर्ष बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन 1,63,721 मत मिलने पर तीसरे पायदान पर रहे थे। बाद में बसपा से ही वर्ष 2002 में मोरना विधानसभा सीट से 40,579 वोट हासिल कर समाजवादी पार्टी के संजय चौहान को हराकर पहली बार विधानसभा में पहुंचे थे। तब बसपा सरकार में वह मंत्री बने थे।

rajpal saini muzaffarnagar

राजपाल सिंह सैनी।

रालोद से लड़े 2007 का चुनाव

इसके बाद लगातार हाशिये पर रहे। वहीं वर्ष 2007 के चुनाव में रालोद के टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन कादिर राना के सामने उन्हें हार झेलनी पड़ी। इसके बाद वर्ष 2010 में बसपा के कोटे से राज्यसभा सदस्य बने और राजनीतिक पारी को आगे बढ़ाया। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव से पहले परिसीमन होने पर वह चुनाव नहीं लड़े, मगर पुत्र शिवान सैनी को राजनीतिक मैदान में उतारकर वर्ष 2017 में बसपा के टिकट पर खतौली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाया, जिसमें शिवान तीसरे स्थान पर रहे।

2022 में बसपा को छोड़कर समाजवादी पार्टी में पहुंचे थे

वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान बसपा को छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। उन्हें रालोद-सपा गठबंधन से खतौली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाया गया, लेकिन भाजपा के विधायक विक्रम सिंह सैनी के सामने हार गए। वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले वह समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। यहां उनकी राजनीतिक हिस्सेदारी सीमित हो गई।

यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव: डुप्लीकेट नामों पर चला आयोग का चाबुक, मतदाता सूची से आगरा के 24 हजार नाम कटे

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपाई, अब फिर से समाजवादी पार्टी में शामिल हुए

शुक्रवार को पुन: राजपाल सिंह सैनी अपने समर्थकों के साथ लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजदूगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उनके सपा में जाने से मीरापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं, हालांकि यह अभी भविष्य के गर्भ में है।