विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचायत चुनाव: डुप्लीकेट नामों पर चला आयोग का चाबुक, मतदाता सूची से आगरा के 24 हजार नाम कटे

Published: Sat, 17 Oct 2026 07:15 AM (IST)

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आगरा में अंतिम मतदाता सूची से 24 हजार नाम कम हो गए हैं। डुप्लीकेट नामों ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. आगरा के 15 ब्लॉकों में 24 हजार मतदाता घटे।

  2. डुप्लीकेट नामों को हटाने से सूची में गिरावट।

  3. शमसाबाद में सर्वाधिक 12043 मतदाता कम हुए।

जागरण संवाददाता, आगरा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की भले ही तिथि आगे बढ़ गई हो लेकिन जिला प्रशासन ने चार माह पूर्व अंतिम मतदाता सूची तैयार कर ली थी। पांच साल में मतदाता बढ़ने के बदले 15 ब्लॉकों में 24 हजार मतदाता कम हो गए हैं। सबसे अधिक मतदाता शमसाबाद ब्लाक में 12043 और सबसे कम जगनेर ब्लाक में 298 कम हुए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर अब तक दो बार सूची की जांच हो चुकी है।

चार माह पूर्व प्रकाशित हुई थी अंतिम मतदाता सूची

वर्ष 2021 में 15 ब्लाकों में 20.28 लाख मतदाता थे। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर इस माह तीन से चार माह तक मतदाता सूची का सत्यापन हुआ। डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। 10 जून को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित हुई। इसमें 24 हजार मतदाता कम हो गए।

किस ब्लॉक में कितने हैं मतदाता :

ब्लॉक, मतदाता वर्ष 2021, मतदाता 10 जून 2026, नए और पुराने मतदाताओं की संख्या में अंतर, पुरुष मतदाता, महिला मतदाता

  • एत्मादपुर, 130375, 129255, -1120, 70019, 59236
  •  खंदौली, 142810, 143009, 119, 78096, 64913
  •  फतेहाबाद, 160352, 158110, -2242, 148115, 124149
  •  शमसाबाद, 168232, 156189, -12043, 86373, 71737
  •  जगनेर, 89792, 89494, -298, 85386, 70803
  •  खेरागढ़, 124422, 123940, -482, 171759, 142540
  •  सैंया, 129509, 128633, -876, 48701, 40793
  •  बरौली अहीर, 2023204, 206511, 3307, 67094, 56846
  •  बिचपुरी, 227336, 224183, -3153, 70412, 58221
  •  अकोला सदर, 80732, 80180, -552, 186207, 155860
  •  अकोला किरावली, 56228, 54246, -1982, 111594, 94917
  •  अछनेरा, 147244, 151782, 5538, 68262, 55921
  •  फतेहपुर सीकरी,122499, 121732, -767, 44025, 36155
  •  बाह, 132800, 123631, -9169, 223881, 186993
  •  पिनाहट, 110556, 112142, 1586, 29888, 24358
  •  जैतपुरकलां, 103031, 101439, -1592, 82304, 69478

यह हैं नए मतदाताओं की स्थिति

20.04 लाख जिले में कुल मतदाता हैं

10.93 लाख पुरुष मतदाता हैं

9.11 लाख महिला मतदाता हैं

3333 मतदान स्थल हैं

1434 मतदान केंद्र हैं

चार माह पूर्व मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ था। डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। बैलेट पेपर से लेकर बैलेट बॉक्स जिले में आ चुके हैं।


-

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एबी सिंह।