विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुजफ्फरनगर में हैरान करने वाला मामला; देवर ने पहले किया दुष्कर्म, फिर पति के साथ मिलकर हत्या का प्रयास, महिला ने बताई आपबीती

Published: Sun, 28 Apr 2024 08:43 AM (IST)

Muzaffarnagar Crime News In Hindi देवर ने दुष्कर्म पति ने किया हत्या का प्रयास। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ...और पढ़ें

देवर ने दुष्कर्म, पति ने किया हत्या का प्रयास
देवर ने दुष्कर्म, पति ने किया हत्या का प्रयास

HighLights

  1. पीड़िता ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर सुनाई पीड़ा
  2. पति और आरोपित देवर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

जागरण संवाददाता, खतौली। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में देवर ने भाभी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर विवाहिता के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि पीड़िता ने इस बात को अपने पति से बताया तो उसने उसकी हत्या करने का प्रयास किया।

पीड़िता ने अपने साथ हुए घटनाक्रम की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित की तो पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने अरबिंदो को पकड़ने के लिए लेकिन वह हाथ नहीं लगे।

जानसठ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की खतौली के एक मोहल्ला निवासी युवक से कई वर्ष पूर्व शादी हुई थी। विवाह के बाद से ससुराल पक्ष उसका दहेज को लेकर उत्पीड़न कर रहा था।

रमजान में घर में अकेली थी विवाहिता

आरोप है कि मार्च माह में रमजान के दौरान विवाहिता घर पर अकेली थी। तभी उसका देवर कमरे में पहुंच गया और उसे पकड़ लिया। आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट कर चुप रहने की धमकी दी। पीड़ितों ने अपने साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी अपने पति को दी।

Read Also: Election 2024: तय हुआ कार्यक्रम, कल आएंगे सपा अध्यक्ष, आगरा के जीआइसी मैदान में होगी पूर्व सीएम अखिलेश यादव की जनसभा

आरोप है, पति ने उसकी बात को दरकिनार कर उसे मारपीट कर चोटिल कर दिया। इतना ही, नहीं उसके पति ने चुनरी से पीड़िता का गला घोंट कर हत्या करने का प्रयास किया। किसी तरह पीड़िता ने भागकर जान बचाई और स्वजन को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता के पति व उसके देवर के विरुद्ध हत्या के प्रयास, दुष्कर्म की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया है।

Read Also: Banke Bihari Mandir: 41 डिग्री तापमान में भक्तों की आस्था, तेज धूप और तपती धरती पर नंगे कदमों से दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु

पीड़िता ने अपने देवर पर दुष्कर्म और पति पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर दोनों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। -- उमेश कुमार रोरिया, इंस्पेक्टर, थाना खतौली।