विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद में चाय की दुकान पर बैठे लोगों पर फायरिंग, एक की मौत

By Sachin KumarEdited By: Abhishek Saxena
Published: Mon, 09 Nov 2026 08:35 AM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2026 08:45 AM (IST)

मुरादाबाद के मंझोला क्षेत्र में एक कैंटीन पर चाय पी रहे युवक अब्दुल्ला को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार ...और पढ़ें

मृतक का फाइल फोटो।

मृतक का फाइल फोटो।

HighLights

  1. मुरादाबाद में कैंटीन पर चाय पीते युवक की गोली मारकर हत्या

  2. हमलावरों का निशाना उबैद कालिया था, गोली अब्दुल्ला को लगी

  3. पुलिस ने घटना की जांच शुरू की, हमलावरों की तलाश जारी

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मंझोला क्षेत्र के जीरो पाइंट स्थित खातिरदारी कैंटीन पर रविवार रात बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को निशाना बनाकर गोली चला दी। इस दौरान युवक के पीछे हटने से गोली पास में बैठे अब्दुल्ला को जा लगी। गोली लगने से अब्दुल्ला गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उबैद कालिया को निशाना बनाकर चलाई गई गोली अब्दुल्ला को लगी

पाकबड़ा के शनिवार का बाजार निवासी उबैद कालिया, जुमेरात का बाजार निवासी अयान और बाबर तथा मुल्लानों वाला निवासी अब्दुल्ला जीरो पाइंट स्थित खातिरदारी कैंटीन पर चाय पीने गए थे। सभी कैंटीन पर बैठकर चाय पी रहे थे।

इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने उबैद कालिया को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। गोली चलती देख उबैद पीछे हट गया, जबकि गोली पास में बैठे अब्दुल्ला को लग गई।

moradabad small 9 nov

अस्पताल में पुलिस।

जीरो पाइंट स्थित खातिरदारी कैंटीन पर चाय पी रहे थे युवक

गोली चलने से कैंटीन पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अब्दुल्ला को उपचार के लिए टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- सावधान! थाली का पनीर कहीं 'साबुन' तो नहीं? मुरादाबाद में डिटर्जेंट से बन रहा था नकली पनीर, 2 पर एफआईआर

मौत की खबर से स्वजन में मच गया कोहराम

अब्दुल्ला की मौत की खबर मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। स्वजन और पाकबड़ा से बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और गोली चलाने के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास में पुलिस जुटी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।