सावधान! थाली का पनीर कहीं 'साबुन' तो नहीं? मुरादाबाद में डिटर्जेंट से बन रहा था नकली पनीर, 2 पर एफआईआर
मुरादाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक डेयरी पर छापा मारकर डिटर्जेंट से नकली पनीर बनाने का भंडाफोड़ किया। छापेमारी ...और पढ़ें

एआई इमेज
HighLights
बेरखेड़ा चक गांव में मोहम्मद रिजवान दूध डेयरी एवं पनीर प्रतिष्ठान का मामला
टीम की कार्रवाई की भनक लगते ही मौके से भाग खड़े हुए आरोपित, तलाश तेज
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। सावधान! आपकी थाली में आया पनीर डिटर्जेंट से बना तो नहीं है? भगतपुर में एक डेयरी में डिटर्जेंट से पनीर तैयार किया जा रहा था। मझरा बेरखेड़ा चक गांव में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मोहम्मद रिजवान दूध डेयरी एवं पनीर प्रतिष्ठान पर छापा मारा। तब कहानी सामने आई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रजन सिंह ने पुलिस टीम के साथ की गई कार्रवाई में डेयरी परिसर से पनीर निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, रसायन और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की। पुलिस ने डेयरी संचालक मोहम्मद रिजवान निवासी बरखेड़ा चक और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
खाद्य सुरक्षा टीम के अनुसार, तय इनपुट पर सभी भगतपुर स्थित गांव बरखेड़ा चक में मोहम्मद रिजवान की डेयरी पर पहुंची। प्रतिष्ठान का मुख्य गेट बंद था।

बगल के कमरे का दरवाजा खटखटाने पर एक अज्ञात व्यक्ति दीवार फांदकर भाग निकला। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में परिसर का निरीक्षण किया गया।
कार्रवाई के दौरान सात नीले प्लास्टिक के ड्रम, सात लोहे के ड्रम, दो बड़े स्टील के कंटेनर, दो लोहे के टब, रेफ्रिजरेटर, क्रीम सेपरेटर मशीन, इलेक्ट्रिक कांटा, पनीर दबाने के उपकरण और छह भट्टियां मिलीं।
इसके अलावा प्रयोगशाला में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के साथ सल्फ्यूरिक एसिड, सोडियम हाइड्राक्साइड, ग्लिसराल और अन्य रसायन भी बरामद किए गए।
परिसर के बाहर बने गड्ढे में करीब 50 हजार लीटर अवशिष्ट पानी भरा मिला। पनीर निर्माण में डिटर्जेंट जैसे अखाद्य पदार्थों का इस्तेमाल किया जा रहा था। मौके से पांच किलो पनीर में से एक किलो का नमूना लेकर जांच के लिए सुरक्षित किया गया।
जबकि शेष चार किलो पनीर को नष्ट करा दिया गया। आरोपित मौके से भाग गए। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपितों की तलाश में लगी है।
किडनी और लिवर पर पड़ सकता है असर
बाजार में अधिक मुनाफा कमाने के लिए मिलावटी पनीर का कारोबार लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। डिटर्जेंट जैसे हानिकारक रसायनों से तैयार नकली पनीर का सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।
इससे उल्टी, दस्त, पेट दर्द और फूड पाइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक ऐसे रसायनों के संपर्क से किडनी और लिवर पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए यह अधिक जोखिम भरा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।